ब्वॉयफ्रेंड के साथ घूमने गई युवती के साथ गैंगरेप , तीन आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

महाराष्ट्र , 04/10/2024 12:14:43 PM
Anil Tamboli
ब्वॉयफ्रेंड के साथ घूमने गई युवती के साथ गैंगरेप , तीन आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
पुणे 04 अक्टूबर 2024 - महाराष्ट्र के पुणे में युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। 21 वर्षीय लड़की के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता अपने दोस्त के साथ रात 11 बजे के करीब घूमने के लिए गई थी। इस दौरान 3 अज्ञात लोगों ने उन दोनों को पकड़कर घटना को अंजाम दिया। वहीं विरोध करने पर आरोपियों ने लड़की के दोस्त को बुरी तरह पीटा है। 

पुणे सिटी पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि बोपदेव घाट पर लोग हमेशा घूमने के लिए जाते रहते हैं। वही पीड़ित लड़की और उसके साथ कॉलेज में पढ़ने वाला दोस्त घूमने के लिए गए थे। इस दौरान वहां तीन अज्ञात लोग आ गए उन्होंने लड़की के दोस्त के साथ मारपीट की और उसे बांध दिया। इसके बाद आरोपियों ने लड़की से गैंगरेप किया। लड़की भी गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है उसका भी इलाज चल रहा है। वहीं अभी आरोपियों को पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

रंजन कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कोंढवा पुलिस स्टेशन में रेप बलात्कार की एक घटना दर्ज की गई है। पुलिस को घटना की सूचना आज सुबह मिली है जिसके बाद आरोपियों की पहचान और उन्हें पकड़ने के लिए 10 टीमें बनाई गई है।अन्य विशेष तकनीकी टीमें भी इस पर काम कर रही हैं और हमें यकीन है कि हम जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ लेंगे। 

पीड़ित लड़की होश में है वो अस्पताल में भर्ती है उसी के बयान के आधार पर FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने यह भी बताया कि पीड़िता राज्य के जालगांव की रहने वाली है, जबकि उसका दोस्त गुजरात के सूरत का रहने वाला है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH