छत्तीसगढ़ - स्वामी आत्मानंद स्कूल में छात्रा के साथ गंदा काम , कलेक्टर ने दिया जांच का आदेश

जगदलपुर , 03/10/2024 12:26:54 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - स्वामी आत्मानंद स्कूल में छात्रा के साथ गंदा काम , कलेक्टर ने दिया जांच का आदेश
जगदलपुर 03 अक्टूबर 2024 - आत्मानंद स्कूल में एक और शर्मसार करने का मामला सामने आया है। बस्तर के एक स्वामी आत्मानंद स्कूल में स्कूली बच्चियों ने बैड टच की शिकायत की है। मामला संज्ञान में आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा है। वहीं कलेक्टर के निर्देश पर आनन-फानन में जांच कमेटी कर दी गयी है। आरोप है कि स्कूल में संविदा के पद पर कार्यरत लैब असिस्टेंट ने बच्ची के साथ कमरा बंद कर अश्लील हरकत की है।मामले की शिकायत बच्ची ने स्कूल से लौटने के बाद अपने परिजनों से की, जिसके बाद पूरे मामले का भेद खुला। 

जानकारी के मुताबिक निचली कक्षा में पढ़ने वाली एक बच्ची के साथ सोमवार को स्कूल में संविदा पर कार्यरत प्रयोगशाला सहायक ने बैड टच किया। आरोप है कि उस दौरान पीड़ित बच्ची के साथ कुछ और भी छात्राएं मौजूद थी, लेकिन आरोपी ने सभी बच्चियों को बाहर कर दिया और फिर आपत्तिजनक हरकत की।

बच्ची ने जब घर में जाकर आपबीती बतायी, तो परिजनों ने स्कूल में आकर हंगामा किया। हालांकि खबर है कि पहले इस मामले को रफा दफा करने की कोशिश थी, लेकिन परिजनों के आक्रोश को देखते हुए प्राचार्य ने लिखित में इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की, जिसके बाद अब मामले की जांच शुरू की गयी है।

इस मामले में बस्तर के कलेक्टर हरिश एस ने बताया कि उन्हें इस मामले में सूचना शाम में मिली, जिसके बाद मैंने जिला शिक्षा अधिकारी को तुरंत इस मामले में जांच का निर्देश दिया है। जांच की रिपोर्ट आते ही दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH