तांत्रिक के कहने पर टोटके के लिए घर की छत में उल्लू टांगना युवक को पड़ा भारी , हुआ गिरफ्तार

मध्य प्रदेश , 28/09/2024 8:35:40 PM
Anil Tamboli
तांत्रिक के कहने पर टोटके के लिए घर की छत में उल्लू टांगना युवक को पड़ा भारी , हुआ गिरफ्तार
शाजापुर 29 सितंबर 2024 - घर की समस्या हल करने के लिए तांत्रिक के कहने पर एक युवक ने उल्लू को अपने घर पर बांध दिया। घटना की जानकारी के बाद वन विभाग की टीम ने मृत उल्लू को जब्त किया है, जिसे घर की छत पर बांध रखा था। टीम ने इस बारे में आरोपी से पूछा तो वह काफी देर तक टीम को झूठ बोलता रहा कि उसे इस बारे में नहीं पता। 

सख्ती से पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि उसने 
तांत्रिक ने उसे बताया था कि मृत उल्लू घर पर टांगने पर घर की सभी समस्याओं का हल हो जाता है, इसलिए वह उल्लू को घर की छत पर रोज टांग देता। उसके बाद शाम को निकाल कर लोहे की जाली में रख देता था। वह यह दो तीन दिनों से कर रहा था।

विभागीय अधिकारियों ने उल्लू को छत से निकाल कर उसका दाह संस्कार किया। आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।

दरअसल लक्ष्मी नगर निवासी प्रेम पुत्र रमेश कुशवाह के घर पर उल्लू लटका होने की सूचना वन विभाग को मुखबिर से मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए DFO मयंक चांदीवाल ने रेंजर को निर्देशित किया। लक्ष्मी नगर बीट के डिप्टी रेंजर अशोक सिंह बघेल ने रेस्क्यू एक्सपर्ट हरीश पटेल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

ताज़ा समाचार

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH