महाकाल मंदिर में बड़ा हादसा , दीवार ढहने से चार श्रद्धालु दबे , दो की मौत , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मध्य प्रदेश , 27/09/2024 9:56:45 PM
Anil Tamboli
महाकाल मंदिर में बड़ा हादसा , दीवार ढहने से चार श्रद्धालु दबे , दो की मौत , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
उज्जैन 28 सितंबर 2024 - उज्जैन में शुक्रवार शाम को हुई तेज बारिश में महाकाल मंदिर गेट क्रमांक 04 की एक दीवार ढह गई, जिसके मलबे में चार लोग दब गए। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था। जहां दो लोगों की मौत होने और दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि हुई है। घायल व मृतकों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही रेस्क्यू टीम राहत कार्य में लगी हुई है।

महाकाल मंदिर के गेट नंबर चार पर पंडित आनंद शंकर व्यास के मकान के पास तेज बारिश के कारण अचानक दीवार ढह गई, जिससे यहां दुकान लगाकर सामान बेचने वाले लोग दीवार के मलबे में दब गए। जैसे ही इन लोगों के दबने की सूचना महाकाल मंदिर प्रशासन को लगी उन्होंने तुरंत महाकाल थाना पुलिस व मंदिर कर्मचारियों की सहायता से घायलों को मलबे से बाहर निकाला और उन्हें उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया है। मलबे में कुल चार लोग दबे थे, जिन्हें रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला, जिसमें दो लोगों की मौत और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बहुत तेज बारिश हो रही थी। हम छाता लेकर गेट नंबर चार के गेट पर खड़े हुए थे। तभी अचानक दीवार गिर गई, जिससे दो महिला और एक बच्चा दीवार के नीचे दब गए थे।

CMHO उज्जैन डॉ ए.के. पटेल ने बताया कि दीवार दुर्घटना में घायल ग्राम उज्जैनिया की शारदा बाई (40) और जयसिंहपुरा उज्जैन की रूही (03) को बॉम्बे हॉस्पिटल इंदौर रेफर किया गया है। जबकि हादसे में जयसिंहपुरा की फरहीन उम्र 22 साल और शिव शक्ति नगर के अजय पिता ओमनाथ योगी उम्र 27 वर्ष की मौत हुई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH