स्कूल जाने के नाम से कांप जाती थी नर्सरी की छात्रा , वजह जानकर परिजनों के उड़े होश

मध्य प्रदेश , 27/09/2024 9:47:27 AM
Anil Tamboli
स्कूल जाने के नाम से कांप जाती थी नर्सरी की छात्रा , वजह जानकर परिजनों के उड़े होश
इंदौर 27 सितंबर 2024 - शिक्षा के मंदिर में भी अब बच्चियां सुरक्षित नहीं रही। राऊ थाना क्षेत्र स्थित एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में नर्सरी की कक्षा में पढ़ने वाली तीन वर्षीय बच्ची के साथ स्कूल का ही चपरासी सुनील गुर्जर गंदी हरकत कर रहा था। सहमी बच्ची जब स्कूल जाने से मना कर रही थी तो माता-पिता ने उससे पूछताछ की। तब बच्ची ने कर्मचारी द्वारा किए बैड टच के बारे में जानकारी दी। 

इससे आक्रोशित स्वजन बुधवार को स्कूल पहुंचे और उन्होंने प्रबंधन से इसकी शिकायत की, लेकिन प्रबंधन ने इतनी बड़ी घटना को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद अभिभावक अन्य पालकों से संपर्क कर बड़ी संख्या में गुरुवार को स्कूल पहुंचे और यहां जमकर हंगामा किया। पालक आरोपित प्यून को बुलाने की मांग पर अड़े रहे, लेकिन स्कूल प्रबंधन उसे बचाता रहा। काफी दबाव के बाद उसे पालकों के सामने लेकर आए।

पालकों के सामने प्यून अपनी गलती मानने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद आरोपित को पुलिस के हवाले किया गया। हालांकि स्कूल प्रबंधन की ओर से अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस के अनुसार हमारे पास स्वजन और स्कूल की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है। हमने आरोपित सुनील गुर्जर निवासी राजगढ़ के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई कर दी है।

एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में बच्ची से छेड़छाड़ की घटना की जांच के लिए जिला पंचायत की ओर से समिति बनाई गई है। तीन सदस्यीय यह समिति सभी बिंदुओं पर जांच कर आज ही अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH