भाजपा नेता व सांसद प्रतिनिधि ने 07 साल की बच्ची के साथ किया गंदा काम , FIR दर्ज होते ही हुआ फरार

मध्य प्रदेश , 23/09/2024 2:01:56 PM
Anil Tamboli
भाजपा नेता व सांसद प्रतिनिधि ने 07 साल की बच्ची के साथ किया गंदा काम , FIR दर्ज होते ही हुआ फरार
टीकमगढ़ 23 सितंबर 2023 - टीकमगढ़ जिले में भाजपा नेता और स्थानीय सांसद के प्रतिनिधि पर 7 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपी का नाम आशीष तिवारी है जो कि सालों से भाजपा का कार्यकर्ता रहा है। 

बीते 10 सितंबर को ही सांसद व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक ने उसे अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया था। हालांकि मामला सामने आने के बाद सांसद की तरफ से एक पत्र जारी कर आशीष तिवारी को सांसद प्रतिनिधि के दायित्व से तत्काल हटाने की जानकारी दी गई।

छेड़छाड़ की यह घटना 19 सितंबर को हुई, जिसके बारे में पीड़िता ने अगले दिन को अपनी मां को बताया। जिसके बाद महिला ने कोतवाली थाने में आरोपी आशीष तिवारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि जब बच्ची गुरुवार को अपने घर के पास साइकिल चला रही थी, इसी दौरान वहां आरोपी आशीष तिवारी आया और बहला-फुसला कर बच्ची को अपने साथ चलने के लिए कहा। बच्ची उसकी बातों में आ गई और उसके साथ उसके घर चली गई। जिसके बाद आरोपी ने अपने घर का दरवाजा बंद करते हुए बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। 

जब बच्ची ने विरोध किया तो आरोपी ने इस बारे में किसी को भी बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसके चलते बच्ची ने उस दिन तो मां को कुछ नहीं बताया लेकिन हिम्मत करते हुए अगले दिन सबकुछ बता दिया। जिसके बाद पीड़ित बच्ची की मां थाने पहुंची थी और आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

ताज़ा समाचार

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH