गणेश विसर्जन के दौरान हादसा , तालाब में डूबने से नाबालिग सहित दो लोगो की मौत , गांव में पसरा सन्नाटा

मध्य प्रदेश , 18/09/2024 7:01:35 AM
Anil Tamboli
गणेश विसर्जन के दौरान हादसा ,  तालाब में डूबने से नाबालिग सहित दो लोगो की मौत , गांव में पसरा सन्नाटा
सागर 18 सितंबर 2024 - सागर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डूमर में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा हो गया। गणेश प्रतिमा विसर्जित करने के लिए गए एक युवक और एक नाबालिग की तालाब के गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। बुधवार सुबह SDRF टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव पानी से बाहर निकाले। पुलिस ने मर्ग कायमी के बाद मामले को विवेचना में ले लिया है। इस घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है।

पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार शाम करीब 6:00 बजे के आसपास की है, जब गांव के लोग गणेश विसर्जन के लिए तालाब गए थे। उसी दौरान अभिलाष पिता जगदीश कतिया 25 साल और अन्नू उर्फ लक्ष्मीकांत पिता नरेश गौंड़ उम्र 16 साल तालाब के गहरे पानी में डूब गए। स्वजन को इसकी जानकारी उस समय लगी, जब करीब 7 बजे दोनों गणेश विसर्जन के लिए आए बाकी लोगों के साथ नहीं दिखे। तब लोगों को उनके तालाब में डूब जाने की आशंका हुई। लोगों ने अपने स्तर पर दोनों की खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद घटना की सूचना महाराजपुर पुलिस थाने में दी गई।

महाराजपुर थाना प्रभारी मीनेश भदौरिया ने बताया कि रात्रि अधिक होने के कारण दोनों लड़कों की तलाश नहीं हो सकी थी। बुधवार को सुबह SDRF की टीम ने पहुंच कर रेस्क्यू करके दोनों के शवों को बाहर निकाला। पंचनामे की कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, देवरी भेजा गया। पुलिस ने मर्ग के कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH