सक्ती - दिनेश शर्मा 'अन्नपूर्णा' ने दी अभियंता दिवस की शुभकामनाएं , इंजीनियरों को लेकर कही यह बात

स्पॉन्सर्ड , 14/09/2024 7:45:49 PM
Anil Tamboli
सक्ती - दिनेश शर्मा 'अन्नपूर्णा' ने दी अभियंता दिवस की शुभकामनाएं , इंजीनियरों को लेकर कही यह बात
सक्ती 15 सितम्बर 2024 - बाराद्वार के भाजपा नेता दिनेश शर्मा "अन्नपूर्णा" ने सभी इंजीनियरों को अभियंता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है। 

अपने शुभकामना संदेश में दिनेश शर्मा "अन्नपूर्णा" ने कहा कि भारत के महान इंजीनियर भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के सम्मान में उनके जन्मदिन 15 सितम्बर को अभियंता दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्वेश्वरैया जी ने अपनी असाधारण दृष्टि और प्रतिभा से भारत को इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नई ऊँचाई पर ले गए। 

उन्हें आधुनिक भारत के विश्वकर्मा के रूप में याद किया जाता है। उनके इंजीनियरिंग के असाधारण कार्यों में से एक मैसूर का कृष्णराज सागर बांध है। इस बांध के बनने से सिंचाई क्षमता में विस्तार के साथ अनेक उद्योग विकसित हुए जिसने कर्नाटक के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

दिनेश शर्मा "अन्नपूर्णा" ने आगे कहा कि किसी भी राष्ट्र और राज्य के निर्माण में इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इंजीनियर्स अपनी दूरदृष्टि और कौशल से किसी राज्य के विकास को नए आयाम दे सकते हैं। दिनेश शर्मा ने कहा कि सर विश्वेश्वरैया जी की निष्ठा और समर्पण सबके लिए प्रेरणादायक और अनुकरणीय है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH