25 हजार की रिश्वत लेते जनपद पंचायत का CEO गिरफ्तार , लोकायुक्त की कार्यवाही

मध्य प्रदेश , 14/09/2024 4:26:15 PM
Anil Tamboli
25 हजार की रिश्वत लेते जनपद पंचायत का CEO गिरफ्तार , लोकायुक्त की कार्यवाही
भोपाल 14 सितंबर 2024 - लोकायुक्त की टीम ने शनिवार दोपहर करीब 12:30 जनपद पंचायत उमरबन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) काशीराम कानुडे को 25 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। जनपद CEO ने अपने शासकीय आवास पर रिश्वत ली। टीम ने काशीराम कानुडे को लोअर व टीशर्ट में ही पकड़ा और उसी हालत में जनपद पंचायत कार्यालय लाई। जहां लोकायुक्त औपचारिक कार्रवाई की।

 मामला उमरबन ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत लुन्हेरा बुजुर्ग का है। आवेदक सरपंच के पुत्र गौरव वास्केल ने बताया कि उसकी माता फुला बाई वास्केल ग्राम पंचायत लुन्हेरा बुजुर्ग की सरपंच हैं। सरपंच व सचिव द्वारा ग्राम पंचायत लुन्हेरा बुजुर्ग में शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत निर्माण कार्य करवाए गए थे। उप सरपंच द्वारा कार्य की शिकायत करते हुए जांच के लिए आवेदन CEO जनपद पंचायत उमरबन दिया था। CEO ने जांच में बचाव करने के लिए 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

लोकायुक्त DSP दिनेशचंद्र पटेल ने बताया कि विभाग को शिकायत करने के बाद ट्रेप की कार्रवाई की तैयारी की गई थी। इसी के तहत शनिवार को कार्रवाई करते हुए उसे 25 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। उमरबन CEO के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी जिला प्रशासन दी गई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH