जन्मदिन के बहाने बुलाकर 22 वर्षीय युवती से रेप , बेहोशी की हालत में छोड़ कर भागा आरोपी

महाराष्ट्र , 07/09/2024 2:29:31 PM
Anil Tamboli
जन्मदिन के बहाने बुलाकर 22 वर्षीय युवती से रेप , बेहोशी की हालत में छोड़ कर भागा आरोपी
ठाणे 07 सितंबर 2024 - महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 22 वर्षीय युवती के साथ कथित तौर पर नशीला पदार्थ पिलाने के बाद दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, यह घटना बुधवार-गुरूवार की दरमियानी रात को बदलापुर के शिरगांव इलाके के एक अपार्टमेंट में घटी। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी संतोष शिवराम रूपवते (40), शिवम संजय राजे (23) और अलिस्का उर्फ भूमिका रवींद्र मेश्राम (20) को गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने बताया कि, अलिस्का ने कथित तौर पर पीड़िता को अपने घर पर जन्मदिन की पार्टी के लिए बुलाया था और अन्य दो आरोपी पहले से ही वहां मौजूद थे। उन्होंने बताया कि पार्टी के बाद दोनों लोग शयनकक्ष में शराब पीने लगे। अधिकारी ने तहरीर के हवाले से बताया जब पीड़िता जाने के लिए उठी तो उसने बेचैनी की शिकायत की और आरोपी महिला ने उसे नींबू पानी पिलाया।

उन्होंने बताया कि, पेय पदार्थ में कथित तौर पर कोई नशीला पदार्थ मिला हुआ था जिसे पीने के बाद पीड़िता को चक्कर आने लगा। उन्होंने बताया कि इनमें से एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पीड़िता के साथ बाथरूम में बलात्कार किया और उसे बेहोशी की हालत में छोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH