छत्तीसगढ़ - दो बाईक की सीधी टक्कर के बाद ट्रक के नीचे आये दंपति , हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत

जगदलपुर , 03/09/2024 6:44:05 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - दो बाईक की सीधी टक्कर के बाद ट्रक के नीचे आये दंपति , हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
जगदलपुर 04 सितंबर 2024 - जगदलपुर जिले में दी बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बाइक सवार पति-पत्नी बगल से गुजर रहे ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गए। जिससे दोनों की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दूसरा युवक घायल है। पुलिस ने उसे डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक, नानगुर के बेचापारा निवासी बलकु नाग (45) अपनी पत्नी तिरोबाई के साथ सब्जी बेचने जगदलपुर आया था। वहीं, शाम 3 से 4 बजे के बीच पति - पत्नी गांव लौट रहे थे। इसी बीच लामनी पार्क के आगे रेलवे फाटक के नजदीक सामने से आ रही एक बाइक के साथ इनकी भिड़ंत हो गई। उसी समय बगल से एक ट्रक जा रहा था। 

हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद बाइक सवार पति-पत्नी उछलकर ट्रक के पिछले टायर की चपेट में आ गए। पत्नी दो टायरों के बीच फंस गई। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मार्ग से गुजर रहे लोगों ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी। जिसके बाद बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर समेत अन्य जवान मौके पर पहुंचे। 

घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से डिमरापाल मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। वहीं, क्रेन के माध्यम से ट्रक को एक साइड से उठाया गया। फिर टायर के बीच में फंसी महिला के शव को बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने कहा कि, दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH