छत्तीसगढ़ - एकलव्य विद्यालय फूड पॉयजनिंग , 40 बच्चे हुए बीमार , सभी का ईलाज जारी

जगदलपुर , 30/08/2024 7:15:31 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - एकलव्य विद्यालय फूड पॉयजनिंग , 40 बच्चे हुए बीमार , सभी का ईलाज जारी
जगदलपुर 30 अगस्त 2024 - जगदलपुर के धरमपुरा स्थित एकलव्य विद्यालय में बीती रात बच्चों को फूड पॉइजनिंग हो गई। जिसके बाद सभी बच्चों को महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, शुक्रवार की सुबह भी कई बच्चे बीमार हो गए। करीब 40 बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की जानकारी लगते ही सहायक आयुक्त की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि एकलव्य विद्यालय धरमपुरा में छठी से 10वीं तक के करीब 300 बच्चे पढ़ते हैं। बीती रात सभी बच्चे खाना खाने के बाद सो गए। रात करीब 12 बजे के बाद बच्चों को उल्टी होना शुरू हो गई। जिसके बाद अन्य साथियों ने इसकी जानकारी अधीक्षक को दी। जिसके बाद चार वाहन 108 की मौके पर पहुंचे। 

बच्चों का स्वास्थ्य इतना खराब हो गया था कि वे बेहोश तक हो गए। रात को करीब 25 बच्चों को एम्बुलेंस के माध्यम से महारानी अस्पताल लाया गया, जबकि अन्य बच्चों को शुक्रवार की सुबह फिर से चार वाहनों की मदद से महारानी लाया गया, जहां सभी का उपचार जारी है।

इस मामले में सहायक आयुक्त गणेश सोरी का कहना था कि मामले की जानकारी लगते ही टीम पहुंच गई। जहां खाने की सामान की जांच की जा रही है। साथ ही वहां की स्थिति को भी देखा जा रहा है। इसके अलावा बच्चों से भी बात की जा रही है कि आखिर किन कारणों के चलते अचानक से बच्चो को उल्टियां होनी शुरू हो गई। 

फिलहाल बच्चों का उपचार जारी है और डॉक्टरों की टीम लगातार जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि करीब 40 बच्चे है जिनका उपचार चल रहा है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH