छत्तीसगढ़ - साधु के वेश में घूम रहे 06 ठग गिरफ्तार , ऐसे देते थे वारदात को अंजाम , सभी है शातिर अपराधी

जगदलपुर , 07/08/2024 4:14:30 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - साधु के वेश में घूम रहे 06 ठग गिरफ्तार , ऐसे देते थे वारदात को अंजाम , सभी है शातिर अपराधी
जगदलपुर 07 अगस्त 2024 - जगदलपुर में ठगी की हैरतअंगेज घटना सामने आई है। ठगी की इस घटना को सुनकर हर कोई हैरान है। दरअसल, ठगी की घटना को अंजाम देने वाला कोई और नहीं साधु के वेश में शातिर ठग है। पुलिस ने जगदलपुर शहर में साधुओं के वेश में घूम रहे छह ठगों को दबोचा है। सभी आरोपी मध्य प्रदेश के खरगौन जिले के निवासी है। 

आरोपी गेरुआ वस्त्र पहनकर भिक्षा मांगते हुए एक युवक की सोने की चेन लेकर भाग गए थे। बाद में पुलिस ने आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपित को रिमांड पर जेल भेजा गया।

ASP महेश्वर नाग ने बताया कि पीड़ित अरुण कुमार वर्मा ने अज्ञात साधुओं पर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।पीड़ित ने बताया कि आरोपी उसके घर भिक्षा मांगने के बहाने पहुंचे थे। इसके बाद उसे बातों में उलझा कर उसके गले से सोने का चेन ले भाग गए। CCTV फुटेज से आरोपियों की तलाश की गई। सभी को आंध्र प्रदेश के थाना नंदीगामा जिला कृष्णा से आंध्र प्रदेश पुलिस के सहयोग से पकड़ा गया। 

आरोपियों में सोहन नाथ निवासी ग्राम उन, इन्द्रा कालोनी नदीपारा जिला खरगौन, शंकर नाथ निवासी ग्राम कसरावत जिला खरगौन, सुरेश नाथ निवासी ग्राम उन इन्द्रा कालोनी नदीपारा खरगोन, विक्की नाथ निवासी ग्राम कसरावत वार्ड कंमाक 04 जिला खरगौन, बालू कोर निवासी बाजूडपुरा तथा हेमू नाग निवासी कसरावत वार्ड कंमाक 04 थाना कसरावत जिला खरगौन है। आरोपी सुरेश नाथ के ऊपर देशभर में कुल 25 अपराध पंजीबद्ध है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH