सक्ती - वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात झा के निधन पर दिनेश शर्मा 'अन्नपूर्णा' ने किया शोक ब्यक्त , एक्स पर लिखी यह बात

स्पॉन्सर्ड , 26/07/2024 8:33:57 AM
Anil Tamboli
सक्ती - वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात झा के निधन पर दिनेश शर्मा 'अन्नपूर्णा' ने किया शोक ब्यक्त , एक्स पर लिखी यह बात
सक्ती 26 जुलाई 2024 - मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता प्रभात झा का लंबी बीमारी के बाद आज तड़के दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे, हाल ही में उन्हें दिल्ली गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। 67 साल की उम्र में उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली है। 

बताया जा रहा है कि दिमागी बुखार के चलते प्रभात झा को न्यूरोलॉजिकल परेशानियां आ रही थी। जिसके बाद उन्हे दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।प्रभात झा के निधन पर बाराद्वार के भाजपा नेता दिनेश शर्मा "अन्नपूर्णा" ने शोक व्यक्त किया है।

दिनेश शर्मा "अन्नपूर्णा" ने शोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा की भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा जी के निधन का समाचार सुनकर स्तब्ध और दुःखी हूं। लोक कल्याण और जनहित के लिए उन्होंने सदैव कार्य किया। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर से दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।

प्रभात झा का जन्म 4 जून 1957 को बिहार में हुआ था। वह बिहार से मध्य प्रदेश के ग्वालियर आ गए थे। यहां पर उनकी प्रारंभिक शिक्षा हुई। उन्होंने ग्वालियर के पीजीवी कॉलेज से बीएससी, माध्व कॉलेज से राजनीति शास्त्र में एमए और एमएलबी कॉलेज से एलएलबी की। प्रभात झा के परिवार में पत्नी रंजना झा और दो बेटे है। 

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की थी। फिर वह राजनीति में आए और भाजपा के सदस्य बन गए। प्रभात झा के निधन की खबर के बाद बीजेपी संगठन में शोक की लहर है। 

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH