छत्तीसगढ़ - दोहरे हत्याकांड से दहला शहर , अज्ञात लुटेरों ने बेटे के सामने माँ और भाई को उतारा मौत के घाट

जगदलपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - दोहरे हत्याकांड से दहला शहर , अज्ञात लुटेरों ने बेटे के सामने माँ और भाई को उतारा मौत के घाट
जगदलपुर 11 जुलाई 2024 - इस वक्त बस्तर जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जहां एक घर में अज्ञात आरोपियों ने घुसकर मां और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी. वहीं दूसरे बेटे को आरोपियों ने बंधक बना कर उसपर धारदार हथियार से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है. पुलिस इस दिल दहला देने वाले हत्या कांड की जांच में जुटी है।

हमले में घायल नितेश गुप्ता ने पुलिस को बताया है कि देर रात चार लोग घर में घुस कर उनके मकान से लगे त्रिशला ज्वेलर्स में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान घायल युवक की नींद खुली और उसके जोर से चिल्लाने पर चारों ने मिलकर उसे बांध दिया इस बीच अवाज सुन कर मां और बड़ा भाई नीलेश भी जाग गए और उसके कमरे में पहुंच गए. इस दौरान कमरे में खड़े हमलावरों ने दोनों को हथौड़े से हमला कर दिया. जिससे उसकी माँ और बड़े भाई की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के अनुपमा चौक निवासी गायत्री गुप्ता (50 वर्ष) अपने दो बेटों नीलेश गुप्ता (32 वर्ष) और नितेश गुप्ता (29 वर्ष) के साथ रहती थीं. वह घर के सामने छोटी सी दुकान चलाती थीं. तीनों बीती रात शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. करीब 11 बजे घर वापस लौटने के बाद रात को जब तीनों सोए हुए थे, तब अज्ञात हमलावरों ने पीछे दरवाजे से घर में घुसकर तीनों पर एक के बाद एक हमला कर दिया।

इसमें मां और बड़े बेटे की तो मौके पर ही मौत हो गई, आरोपियों ने दूसरे बेटे नितेश को बंधक बनाकर उस पर ब्लेड नुमा हथियार से हमला कर दिया और उसे बाथरूम के पास मृत अवस्था में छोड़ दिया. फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है और जांच के बाद असलियत सामने आने की बात कह रही है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH