सरकारी नौकरी मिलते ही प्रेमिका हुई बेवफा , प्रेमी ने बीच सड़क पर किया कुछ ऐसा की,,

बिहार , 29-06-2024 6:26:11 AM
Anil Tamboli
सरकारी नौकरी मिलते ही प्रेमिका हुई बेवफा , प्रेमी ने बीच सड़क पर किया कुछ ऐसा की,,
बांका 29 जून 2024 - बिहार के बांका जिले से प्रेम - प्रसंग का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने नौकरी मिलने के बाद आठ वर्षों के प्यार को तोड़ दिया। इससे आहत प्रेमी ने दुस्साहस दिखाते हुए पिता के साथ बाइक पर आ रही प्रेमिका को रोक लिया और जबरन उसकी मांग भर दी। इस पूरे मामले का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस मामले में पीड़ित शिक्षिका ने छेड़खानी कर बलपूर्वक शादी का दबाव बनने का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला मंगलवार का है। 

शिक्षिका बौंसी की है। वह फुल्लीडुमर प्रखंड के एक स्कूल में पदस्थापित है। बताया जा रहा है कि शिक्षिका एवं सौरभ कुमार के बीच पिछले आठ वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चर्चा है कि सौरभ कुमार ने ही प्रेमिका की पढ़ाई का पूरा खर्चा उठाया था। नौकरी लगते ही शिक्षिका ने सौरभ से नाता तोड़ लिया। 

इस संबंध में शिक्षिका ने बताया कि वह मंगलवार को स्कूल में छुट्टी होने के बाद पिता के साथ बाइक से अमरपुर बाजार स्थित डेरा लौट रही थी। इसी बीच बाइक से सौरभ कुमार अपने दो अन्य सहयोगी के साथ आया। तीनों ने मिलकर उसकी बाइक रोक ली। छेड़खानी करते हुए बलपूर्वक शादी करने का दबाव बनाने लगा। साथ ही सिंदूर हाथ में लेकर माथे पर फेंककर हाथापाई करते हुए अपहरण का भी प्रयास किया।

इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि शिक्षिका के लिखित आवेदन की जांच की जा रही है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH