योग दिवस के निमंत्रण पर इसलिए नही था सांसद बृजमोहन अग्रवाल का नाम , दिनेश शर्मा 'अन्नपूर्णा' ने बताई वजह

स्पॉन्सर्ड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
योग दिवस के निमंत्रण पर इसलिए नही था सांसद बृजमोहन अग्रवाल का नाम , दिनेश शर्मा 'अन्नपूर्णा' ने बताई वजह
सक्ती 21जून 2024 - राजधानी रायपुर में आयोजित 10वे अंतराष्ट्रीय योग दिवस के निमंत्रण पत्र पर नव निर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल का नाम नही होने के मामले में भाजपा और कांग्रेस के बीच ट्वीट वार छिड़ा हुआ है।  

भाजपा पर हमला बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि पहले विधानसभा से निकाला, फिर मंत्रिमंडल से निकाला और अब रायपुर के सांसद को योग दिवस के कार्यक्रम से भी निकाल दिया। 

भूपेश बघेल के इस ट्वीट का जवाब देते हुए बाराद्वार के भाजपा नेता दिनेश शर्मा "अन्नपूर्णा" ने बताया कि सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी को राज्य सरकार ने कांकेर का चीफ गेस्ट बनाया है इसलिए उनका नाम रायपुर में आयोजित योगा कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र में नही है। दिनेश शर्मा "अन्नपूर्णा" ने कहा कि निमंत्रण पत्र में सिर्फ उन विधायकों के नाम है, जो कहीं अन्य अतिथि नहीं बनाये गये हैं। लिहाजा उनका नाम मुख्य कार्यक्रम के अतिथि के रूप में है।

दिनेश शर्मा "अन्नपूर्णा" अधिक जानकारी देते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 के अवसर पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सुबह 7 बजे योगाभ्यास करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी। उपमुख्यमंत्री अरूण साव कोरबा तथा उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा दुर्ग जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इसी तरह बिलासपुर में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, कांकेर में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, कोरिया में मंत्री रामविचार नेताम, महासमुद में मंत्री श्री दयालदास बघेल, नारायणपुर में मंत्री श्री केदार कश्यप, कबीरधाम में मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, बलौदाबाजार में मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल, जांजगीर-चांपा में मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, धमतरी में मंत्री श्री टंकराम वर्मा, राजनांदगांव में सांसद श्री संतोष पाण्डेय, सरगुजा में सांसद श्री चिन्तामणी महाराज, जशपुर में सांसद श्री राधेश्याम राठिया, सुकमा में सांसद श्री महेश कश्यप।

और गरियाबंद में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, बेमेतरा में सांसद श्री विजय बघेल, बालोद में सांसद श्री भोजराज नाग, सक्ती में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, रायगढ़ में सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, बस्तर में विधायक श्री किरण देव, दंतेवाड़ा में विधायक श्री चैतराम अटामी, बीजापुर में विधायक श्री नीलकंठ टेकाम, कोण्डागांव में विधायक सुश्री लता उसेण्डी, मुंगेली में विधायक श्री पुन्नुलाल मोहले, मनेन्द्रगढ़ में विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, सूरजपुर में विधायक श्री भूलन सिंह मराबी, बलरामपुर में विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा, GPM में विधायक श्री प्रणव कुमार मरपची, मोहला में विधायक श्री विक्रम उसेण्डी, सारंगढ़ में विधायक श्री संपत अग्रवाल, खैरागढ़-छुईखदान में विधायक श्रीमती भावना बोहरा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगी।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH