छत्तीसगढ़ - प्रेग्नेंट होने के बाद प्रेमिका बना रही थी शादी का दबाव , नाराज प्रेमी ने दे दी खौफनाक मौत

जशपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रेग्नेंट होने के बाद प्रेमिका बना रही थी शादी का दबाव , नाराज प्रेमी ने दे दी खौफनाक मौत
जशपुर 22 अप्रैल 2024 - जशपुर जिले में किशोरी की हुई खौफनाक हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है नाबालिग की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके प्रेमी ने की थी. मामले में खुलासा हुआ है कि किशोरी के गर्भवती होने के बाद प्रेमी ने जबरन गर्भपात कराया था और शादी का दबाव बनाने पर नाराज होकर नाबालिग की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह पूरा मामला कोतबा चौकी का है।

कोतबा क्षेत्र के निवासी मृतिका के पिता ने बीते महीने 27 मार्च को चैकी में सूचना दी कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी 20 मार्च को अपने घर से गायब हो गई थी. जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी. इस दौरान नाबालिग का शव घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल के किनारे स्थित बाड़ी में मिला. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग जांच कार्रवाई के उपरांत शव का पोस्टमार्टम कराया. साथ ही अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ कर और सायबर सेल से प्राप्त डाटा के विश्लेषण कर संदेही अभियुक्त दीपक गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ किया. पूछताछ में पता चला की पूर्व में अभियुक्त द्वारा दुष्कर्म करने से वह गर्भवती हो गई थी. दीपक के कहने पर वह देशी जड़ी-बूटी खाकर अपना गर्भ को खराब कर दी. इसके बाद मृतिका अपने प्रेमी से शादी करने का दबाव बनाने लगी, इस बात को लेकर दोनों के बिच विवाद बढ़ने लगा।

 फिर एक दिन आरोपी ने मृतिका को मिलने के लिए बाड़ी ने बुलाया इसी बात को लेकर फिर उन लोगों के बीच विवाद होने लगा, जिसके बाद दीपक ने पहले तो उसे एक तमाचा मारा, जिससे मृतिका जमीन पर गिर गई. उसके बाद आरोपी अपने गमछे से उसका नाक, मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी इस मामले में पुलिस ने हत्या के साथ धारा 376(2) और 6 पाॅक्सो सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी दीपक गुप्ता गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH