छत्तीसगढ़ - अब तक के सबसे बड़े बाईक चोर गिरोह का पर्दाफाश , चोरी की 55 बाईक के साथ 06 आरोपी गिरफ्तार

बलौदा बाजार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अब तक के सबसे बड़े बाईक चोर गिरोह का पर्दाफाश , चोरी की 55 बाईक के साथ 06 आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार 06 अप्रैल 2024 - भाटापारा ग्रामीण पुलिस को बाईक चोरी कर आसपास के क्षेत्रों में बिक्री करने वाले चोर गिरोह को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है. आरोपियों से 55 बाइक बरामद की गई है. आरोपियों मे एक बेरोजगार मैकनिकल इंजीनियर सहित च्वाइस सेंटर संचालक एवं चार अन्य आरोपी शामिल हैं, जिसमें एक नाबालिग है।

मामले का खुलासा करते हुए SSP सदानंद कुमार ने बताया कि जिले में बाईक चोरी की घटनाएं हो रही थी पर आरोपी पकड़ में नहीं आ रहे थे. इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर के नेतृत्व में भाटापारा SDOP आशीष अरोरा, ग्रामीण थाना प्रभारी अमित पाटले सायबर सेल एव पुलिस टीम ने बड़ी मेहनत कर सफलता प्राप्त की है और आरोपियों से 55 मोटरसाइकिल बरामद किया है।

SSP ने बताया कि इस गिरोह का सरगना मैकनिकल इंजीनियर अमन खान है, जो फर्जी आरसी बुक का डिजाइन कर ग्राहकों को चोरी की बाईक बिक्री करवाता था. इसमें च्वाइस सेंटर संचालक के यहां से कार्ड प्रिंट किया जाता था. वहीं इस कार्य में बाईक बिक्री करने वाला भी है, जो ग्राहकों को एफीडेविट देता था और फिर अमन खान को आरसी बुक डिजाइन के लिए देता था. इस तरह यह पूरी प्रक्रिया होती थी और आरोपी पकड़ में नहीं आ पाता था।

SSP ने बतया ये आरोपी अक्सर रायपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में बाईक चोरी करते थे, जिसमें हीरो होंडा, एक्टिवा, गाड़ी है. आरोपियों के अनुसार इसे चुराने में आसानी होती थी और यह आसानी से बिक जाती थी पर हमारी टीम ने इस पर पूरी मेहनत किया और सफलता मिली है. अभी आरोपियों से और भी पूछताछ की जाएगी और जो भी इसमें शामिल होंगे उस पर कार्रवाई होगी।

गिरफ्तार आरोपियों में अमन खान पिता अब्दुल खान उम्र 26 साल पता भगत सिंह वार्ड भाटापारा शहर (इंजीनियर) , सब्दर अली पिता सलीम उम्र 32 साल पता भगत सिंह वार्ड भाटापारा शहर , भानु टंडन पिता नेमी टंडन उम्र 19 साल पता महासती वार्ड भाटापारा शहर , कमलेश ध्रुव पिता संतोष ध्रुव उम्र 26 साल पता भगत सिहं वार्ड भाटापारा शहर , अब्दुल कादिर पिता अब्दुल गफ्फार उम्र 30 साल पता भगत सिंह वार्ड भाटापारा और एक अपचारी बालक शामिल है।
छत्तीसगढ़ - अब तक के सबसे बड़े बाईक चोर गिरोह का पर्दाफाश , चोरी की 55 बाईक के साथ 06 आरोपी गिरफ्तार

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH