छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में तीन युवतियों के साथ गैंगरेप , चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

जशपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में तीन युवतियों के साथ गैंगरेप , चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
जशपुर 02 अप्रैल 2024 - जशपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जँहा घूमने गई तीन नाबालिग लड़कियों से चार लड़कों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने पहले नाबालिगों को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर मैनपाट में गैंगरेप किया। इसके बाद तीनों लड़कियों को बस स्टैंड में छोड़कर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है। 

जानकारी के मुताबिक पत्थलगांव थाना क्षेत्र की तीन नाबालिग लड़कियों को उनके परिचित लड़कों ने घूमने जाने की बात कहकर मैनपाट ले गए। यहां पर लड़कों ने पहले तो लड़कियों को कोल्डड्रिंक पिलाई। कोल्डड्रिंक पीते ही नाबालिग लड़कियां बेहोश हो गई। थोड़ी देर बाद आरोपियों ने तीनों लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया। 

वारदात के बाद आरोपी तीनों लड़कियों को मदहोशी की हालत में पत्थलगांव बस स्टैंड में छोड़कर फरार हो गए। जैसे तैसे तीनों लड़कियों ने घटना के संबंध में परिजनों को सूचित किया और इसकी रिपोर्ट पत्थलगांव थाने में दर्ज कराई। जशपुर एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया और चार आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में दो बालिग और दो नाबालिग है। 

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने मैनपाट में दुष्कर्म करने के बाद लड़कियों को एक होटल ले गए थे। यहां पर भी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल जशपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH