छत्तीसगढ़ - CM के जिले में चल रहा था जुए का अड्डा , पुलिस ने बाराती बन कर मारा छापा , और,,

जशपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - CM के जिले में चल रहा था जुए का अड्डा , पुलिस ने बाराती बन कर मारा छापा , और,,
जशपुर 06 मार्च 2024 - पुलिस ने आज बड़े ही फिल्मी अंदाज में जुए के अड्डे पर छापा मारा। बाराती बनकर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर छापे मारी कर 8 जुआड़ियों को पकड़ा। पुलिस ने इस दौरान आरोपियों के पास से 01 लाख से ज्यादा की रकम हासिल की। वहीं 6 मोबाइल, 4 बाइक को भी पुलिस ने जब्त किया है। इस मामले में एसपी ने फरसाबहार के थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है। 

दरअसल फरसाबहार क्षेत्र के तुबा जंगल में लंबे समय से जुआ खेलने की शिकायत प्राप्त हो रही थी। शिकायत पर 5 मार्च को पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने डीएसपी ध्रुवेश जायसवाल एवं भानुप्रताप चंद्राकर के नेतृत्व में टीम का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस टीम ने अपनी पहचान छुपाने के लिए गाड़ी में बाराती वाहन शुभ विवाह ”तुलसी संग रजनीश“ का पाम्पलेट चस्पा कर दिया। 

तुबा के घने जंगल में मोबाईल नंबर को सायबर सेल के सहयोग से ट्रेस कराते हुये, पहुंच विहिन अत्यंत दुर्गम क्षेत्र में कोरोलिंग कर, कैमोफ्लाईज कपड़े में तुबा जंगल में चल रहे जुआ फड़ के पास तीनों ओर से घेराबंदी कर दबिश दी।

पुलिस ने इस दौरान रूमाशंकर यादव, धीरज चौधरी, हरिश ताम्रकार, हर्ष सोनी, नवीन चौधरी, मो. ईकबाल, नवीन सोनी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों से कुल नगदी रकम 102120 /- ( एक लाख दो हजार एक सौ बीस ) रू., 06 नग एंड्रायड मोबाईल, 04 मोटर सायकल, 52 ताश-पत्ती बरामद किया गया। जुआ प्रकरण में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी फरसाबहार निरीक्षक रामसाय पैंकरा को निलंबित कर पुलिस लाईन जशपुर संबद्ध किया गया है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH