काले जादू से अमीर बनाने का वादा , निर्वस्त्र महिलाओं के साथ तंत्र अनुष्ठान , कथित स्वयंभू बाबा की खुली पोल

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
काले जादू से अमीर बनाने का वादा , निर्वस्त्र महिलाओं के साथ तंत्र अनुष्ठान , कथित स्वयंभू बाबा की खुली पोल
ठाणे 04 मार्च 2024 - महाराष्ट्र के ठाणे में अमीर बनने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अनुष्ठान करने की आड़ में कथित तौर पर सेक्स रैकेट चलाने के आरोपी 'गॉड मैन' समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ठाणे क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि रैकेट की जांच राबोडी से 15 साल की लड़की के लापता होने और अपहरण का मामला दर्ज किए जाने के बाद शुरू हुई।

उन्होंने बताया कि जांच में 25 फरवरी को असलम खान और सलीम शेख नाम के दो लोगों की गिरफ्तारी हुई। उन्होंने पुलिस को मुख्य आरोपी साहेबलाल वजीर शेख उर्फ यूसुफ बाबा के बारे में बताया। उसे कुछ समय बाद पकड़ लिया गया। अधिकारी ने कहा कि जांच में पता चला कि यूसुफ बाबा और उसके सहयोगियों ने काले जादू के माध्यम से अमीर बनाने का वादा करके आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को लुभाया। कुछ अनुष्ठानों में महिलाओं को नग्न अवस्था में शामिल किया गया।

उन्होंने कहा कि आरोपियों के मोबाइल फोन से अन्य सबूत और इन अनुष्ठानों के कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। ठाणे क्राइम ब्रांच-1 के इंस्पेक्टर कृष्णा कोकनी ने कहा कि हमारा मानना है कि इस गिरोह में दो महिलाएं भी शामिल हैं। इन्होंने कम से कम 17 लोगों को जाल में फंसाया। सात गिरफ्तारियां ठाणे, पालघर के वसई और पड़ोसी मुंबई से की गईं।

उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता के तहत अपहरण, बलात्कार, धोखाधड़ी और अन्य अपराधों में राबोडी थाने में मामला दर्ज किया गया है और इस रैकेट की जांच जारी है। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और महाराष्ट्र मानव बलि एवं अन्य अमानवीय व अघोरी प्रथाओं और काला जादू रोकथाम एवं उन्मूलन अधिनियम 2013 के तहत भी आरोप लगाए गए हैं।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH