छत्तीसगढ़ - कांग्रेसियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा , दो ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सहित दर्जनों नेताओ पर FIR दर्ज

बलौदा बाजार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कांग्रेसियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा , दो ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सहित दर्जनों नेताओ पर FIR दर्ज
बलौदाबाजार 15 फरवरी 2024 - नेशनल हाईवे में चक्काजाम करने वाले कांग्रेसियों के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज किया है. एक राहगीर की शिकायत पर सिमगा पुलिस ने केस दर्ज किया. दरअसल, भाटापारा विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में उनके विधानसभा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री बंद कराने और व्यापारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग के साथ वर्षों से शराब भट्ठी में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों को हटाने की बात को लेकर दामाखेड़ा में 12 फरवरी को चक्काजाम किया गया था।

इससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुई थी, जिसमें कुछ राहगीरों को परेशान होना पड़ा था. इसके बाद एक राहगीर ने सिमगा पुलिस थाने में आवेदन दिया, जिस पर पुलिस ने सिमगा और भाटापारा के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सहित अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

इस संबंध में सिमगा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि 12 फरवरी को एक पार्टी विशेष के लोगों की ओर से नेशनल हाईवे पर चक्काजाम किया गया था. इससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ था, जिससे राहगीरों को परेशान होना पड़ा. इस पर एक प्रार्थी के आवेदन पर सिमगा के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और भाटापारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सहित अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. इसके अलावा और भी वीडियो फुटेज चेक किया जा रहा है, जिसके बाद अन्य लोगों के विरुद्ध भी मामला दर्ज किया जाएगा।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH