छत्तीसगढ़ - अज्ञात वाहन ने बाईक सवार युवक-युवती को मारी टक्कर , हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत

जशपुर , 27-01-2024 6:00:00 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अज्ञात वाहन ने बाईक सवार युवक-युवती को मारी टक्कर , हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
जशपुर 27 जनवरी 2024 - जशपुर जिले के बग़ीचा थाना क्षेत्र के बिमड़ा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक और युवती की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर डायल 108 की टीम ने दोनों को बगीचा अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

जानकारी के अनुसार बगीचा थाना अंतर्गत ग्राम बिमड़ा से मैनी चौक के बीच अज्ञात वाहन ने पैशन प्रो सवार युवक अशोक नगेशिया (22) व सुनीता नगेशिया को टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और उनकी मौके पर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर डायल 108 की टीम मौके पर पहुंची। दोनों के शरीर में कोई हरकत नहीं देख उन्हें बगीचा अस्पताल पहुंचाया। दोनों को चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। 

मृतक के भाई मितवा नगेशिया ने बताया कि अशोक घर से दोपहर 12 बजे बाइक लेकर निकला था। इसके बाद वह घर नहीं आया। उसके साथ बाइक में बैठी युवती सुनीता नगेशिया भी उसके गांव की थी। संभवतः वे गांव लौट रहे थे। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी ASI नीता कुर्रे ने बताया कि हादसे का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला है। मार्ग में लगे CCTV कैमरों की तलाश की जा रही है अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 304 ए का अपराध दर्ज कर लिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना

सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त

सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH