नाबालिग से रेप के मामले में भाजपा विधायक दोषी करार , 15 दिसंबर को सजा का एलान , पुलिस ने लिया हिरासत में

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नाबालिग से रेप के मामले में भाजपा विधायक दोषी करार , 15 दिसंबर को सजा का एलान , पुलिस ने लिया हिरासत में
सोनभद्र 13 दिसंबर 2023 - उत्तर प्रदेश के सोनभद्र की दुद्धी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रामदुलार गोंड को एक नाबालिग लड़की से रेप का दोषी करार दिया गया है. साल 2014 में उनके खिलाफ POCSO एक्ट का ये मामला दर्ज किया गया था. मंगलवार, 12 दिसंबर को कोर्ट का फैसला आया. इसके बाद पुलिस ने रामदुलार गोंड को कस्टडी में ले लिया. बताया गया है कि मेडिकल जांच के बाद उन्हें सोनभद्र जेल भेजा जाएगा. कोर्ट 15 दिसंबर को उनकी सजा का एलान करेगा।

क्या है मामला ???

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 9 साल पहले रामदुलार गोंड पर एक नाबालिग का रेप करने का आरोप लगा था. उस समय वो विधायक नहीं थे. हालांकि उनकी पत्नी गांव प्रधान के पद पर थीं. पीड़ित नाबालिग के पिता ने म्योरपुर थाने में रामदुलार गोंड के खिलाफ तहरीर दी थी. इसके बाद से पॉक्सो कोर्ट में मामले का ट्रायल चल रहा था. इस बीच रामदुलार विधानसभा चुनाव जीत कर बन गए विधायक. ऐसे में उन पर चल रहा पॉक्सो ऐक्ट का मामला MP/MLA कोर्ट ट्रांसफर कर दिया गया था।

बीते नवंबर महीने में कोर्ट की सुनवाई लगभग पूरी हो गई थी. लेकिन पीठासीन अधिकारी के तबादले की वजह से फैसला नहीं आ पाया था. नए पीठासीन अधिकारी एहसानुल्लाह खां के आने के बाद सुनवाई पूरी हुई।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता के भाई ने बताया कि सुनवाई के 9 सालों के दौरान उन्हें बहुत परेशान किया गया. बहुत धमकियां दी गईं. परिवार का आरोप है कि रामदुलार ने कई बार उन्हें केस वापस लेने के लिए कहा. पीड़िता के भाई का कहना है कि दोषी को कम से कम 20 साल की सजा मिलनी चाहिए।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH