बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपना उत्तराधिकारी किया घोषित , भाई को छोड़ इसे सौंपी अपनी विरासत

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपना उत्तराधिकारी किया घोषित , भाई को छोड़ इसे सौंपी अपनी विरासत
लखनऊ 11 दिसंबर 2023 - बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज रविवार 10 दिसंबर को लखनऊ स्थित अपने कार्यालय में पार्टी पदाधिकारी के बीच आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया. 6 साल पहले पार्टी में सक्रिय हुए आकाश आनंद को मायावती ने साल 2017 में एक रैली में सबसे रूबरू कराया था. इसके बाद से आकाश आनंद लगातार अलग-अलग चुनावों में सक्रिय रहे।

यूपी विधानसभा के साल 2017 चुनाव से शुरू हुई सक्रियता 2019 के लोकसभा चुनाव में भी दिखी. तो वहीं यूपी के 2022 के विधानसभा चुनाव में भी वो काफी एक्टिव दिखे. पिछले दिनों हुए अलग-अलग राज्यों के चुनाव में भी आकाश आनंद के सिर पर पार्टी की काफी जिम्मेदारियां थीं लेकिन उनकी इस सक्रियता का फायदा कुछ खास बहुजन समाज पार्टी को नहीं मिल पाया।

कौन हैं आकाश आनंद ???

आकाश आनंद आज बसपा के उत्तराधिकारी घोषित होने के पहले बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक रहे हैं. आकाश मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं. उन्होंने लंदन से एमबीए की डिग्री हासिल की है और साल 2017 में मायावती ने एक रैली में आकाश को लॉन्च किया था और पार्टी गतीविधियों में सक्रिय होने के संकेत दिए थे. आकाश की पिछले दिनों प्रज्ञा से शादी हुई थी. प्रज्ञा BSP नेता अशोक सिद्धार्थ की बेटी हैं. आकाश सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं. उनके ट्विटर पर करीब 2 लाख फॉलोवर हैं, फेसबुक पर 52 हजार फॉलोवर हैं तो वहीं इंस्टाग्राम पर 37 हजार से ज्यादा फॉलोवर हैं।

भाई को छोड़ भतीजे को सौंपी जिम्मेदारी

मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार को छोड़ अपने भतीजे आकाश आनंद को आज एक बड़ी जिम्मेदारी दी. मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी का उत्तराधिकारी बनाया. हालांकि आकाश आनंद जब से लांच हुए हैं तब से कोई जादूई करिश्मा नहीं कर पाए हैं पर देखना होगा कि अब इस बड़ी जिम्मेदारी के बाद आकाश आनंद क्या करिश्मा कर पाते हैं. क्या उत्तर प्रदेश में जो पार्टी चार बार सत्ता के सिंहासन पर रही है उस पार्टी के मौजूदा एक विधायक की स्थिति से क्या आने वाले दिनों में पार्टी को आगे बढ़ा पाते हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH