छत्तीसगढ़ - युवती ने बनाया दो ब्वॉयफ्रेंड , दोनो से करती थी छिप-छिप कर प्यार , राज खुलने पर हो गया यह कांड

जशपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - युवती ने बनाया दो ब्वॉयफ्रेंड , दोनो से करती थी छिप-छिप कर प्यार , राज खुलने पर हो गया यह कांड
जशपुर 26 नवंबर 2023 - छत्तीसगढ़ के जशपुर में लव ट्राइएंगल में लड़की को पाने के लिए पहले प्रेमी ने दूसरे प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने उसके शव के दो टुकड़े कर खेत मे दफना दिया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी रूपेश उर्फ शुभम 20 वर्ष तपकरा खाधियाटोली को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।

दरअसल, जशपुर के थाना फरसाबहार में शुकरु राम 42 वर्ष निवासी अम्बाकछर ने अपने 20 वर्षीय बेटे प्रीत कुमार के गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि 12 नवम्बर की शाम उसका पुत्र प्रीत कुमार घर से निकला और वापस नहीं लौटा। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। इस दौरान 21 नवम्बर को प्रीत कुमार का शव गांव के त्रिलोकी पहरा के खेत में गड़ा हुआ मिला। 

पुलिस पूछताछ में पता चला कि प्रीत कुमार का पंडरी पानी की एक लड़की से प्रेम संबंध था। उस लड़की का पहले से उसके घर में किराए पर रह रहे रूपेश ऊर्फ शुभम से भी प्रेम संबंध है। पुलिस ने संदेह के आधार पर रूपेश को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई।आरोपी ज्यादा देर पुलिस को गुमराह नहीं कर पाया और प्रीत कुमार की हत्या स्वीकार की।

आरोपी ने बताया कि उसका भी उस लड़की से प्रेम संबंध था और प्रीत का भी। प्रीत कई बार लड़की के घर आकर उससे मिलता था। इस बात से वो काफी दुखी था और अपनी प्रेमिका को दूसरे प्रेमी से बात करता देख आग बबूला हो गया था। इसी के चलते उसने प्रीत कुमार को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

रूपेश ने प्लान के तहत ही प्रीत को 12 नवम्बर की शाम शराब पीने तालाब के पास बुलाया। शराब पीने के बाद प्रीत को नशा ज्यादा हुआ तो कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। बेरहमी से हत्या के बाद शव को खेत मे दफना दिया था। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH