छत्तीसगढ़ - कांग्रेस में शामिल होने से इंकार करने पर प्रत्याशी ने महिला के साथ की हाथापाई , शिकायत दर्ज

जशपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कांग्रेस में शामिल होने से इंकार करने पर प्रत्याशी ने महिला के साथ की हाथापाई , शिकायत दर्ज
जशपुर 12 नवंबर 2023 - कुनकुरी प्रत्याशी यूडी मिंज पर महिला के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगा है। इस पूरे मामले का एक VIDEO भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। इधर महिला ने इस मामले में कुनकुरी थाने में शिकायत दर्ज करायी है। महिला की तरफ से दर्ज करायी गयी शिकायत के मुताबिक महिला ने अपना नाम मंजू भगत बताया है।

मंजू भगत की शिकायत के मुताबिक सुबह 8.30 बजे कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज ने महिला के घर में घुसकर धक्का मुकी करते हुए उसके हाथ से मोबाइल छिन लिया। महिला ने कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज के अलावा प्रकाश किस्फोटा , विमल राम , महिंद्र राम , अर्जन राम सहित कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करायी है। आरोप के मुताबिक प्रत्याशी के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता उसके घर में घुस आये थे।

महिला का आरोप है कि उस पर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने का दवाब बनाया गया। उसके बाद पार्टी कार्यालय के लिए एक कमरा मांगा गया, जब महिला ने इससे इंकार किया तो कांग्रेस प्रत्याशी ने उसके साथ विवाद शुरू कर दिया। यूडी मिंज ने ये धमकी दी कि दोबारा से विधायक बनने पर ठिकाने लगा दूंगा। महिला ने विधायक की धमकी पर खुद को खतरा बताया है। महिला ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।  

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH