छत्तीसगढ़ - पहले चरण के 223 में से 26 प्रत्याशियों पर दर्ज है आपराधिक मामले , पढ़े पूरी डिटेल

रायपुर , 29-10-2023 1:05:30 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पहले चरण के 223 में से 26 प्रत्याशियों पर दर्ज है आपराधिक मामले , पढ़े पूरी डिटेल
रायपुर 28 अक्टूबर 2023 - छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से 20 सीटों पर 7 नवंबर को पहले चरण का मतदान होगा. बाकी बची 70 सीटों पर 17 नवंबर को वोटिंग होगी. पहले चरण की 20 सीटों पर 223 प्रत्याशी मैदान में हैं. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक, 223 में से 26 पर आपराधिक मामले चल रहे हैं. उनमें से 16 के खिलाफ गंभीर आरोप हैं।

पहले चरण के उम्मीदवारों की बात करें तो भाजपा के 20 उम्मीदवारों में से 5 यानी 25 फीसदी उम्मीदवार आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं. वहीं कांग्रेस के 20 में से दो यानी दस फीसदी उम्मीदवार , आम आदमी पार्टी के चार यानी 20 फीसदी उम्मीदवार के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के 15 उम्मीदवारों में से तीन उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इन प्रत्याशियों पर दर्ज हैं आपराधिक मामले ... 

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 20 निर्वाचन क्षेत्रों में से पांच सीटों कांकेर, चित्रकोट, खैरागढ़, पंडरिया और कवर्धा सीट पर तीन या अधिक आपराधिक मामलों वाले उम्मीदवारों का आमना सामना होगा।

बीजेपी उम्मीदवार विजय शर्मा (कवर्धा सीट) , विक्रांत सिंह (खैरागढ़) , विनायक गोयल (चित्रकोट-एसटी) , आशाराम नेताम (कांकेर-एसटी) और सोयम मुक्का (सुकमा-एसटी) ने अपने नामांकन पत्र में आपराधिक मामले बताए हैं।

वहीं कांग्रेस से शंकर ध्रुवा (कांकेर-एसटी) और नीलकंठ चंद्रवंशी (पंडरिया) , AAP से नरेंद्र भवानी (जगदलपुर) , कोमल हुपेंडी (भानुप्रतापपुर) , बोमधा मंडावी (चित्रकोट) और खगदराज सिंह (कवर्धा) ने अपने नामांकन में आपराधिक जानकारी दी है।

इसके अलावा JCCJ के रवि चंद्रवंशी (पंडरिया) , लकी मंगल नेताम (खैरागढ़) और सोनसाय कश्यप (बस्तर) ने आपराधिक मामले घोषित किए हैं।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH