आदिवासी महिला की निर्वस्त्र कर पिटाई , भाजपा विधायक की पत्नी सहित 03 के खिलाफ FIR दर्ज

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
आदिवासी महिला की निर्वस्त्र कर पिटाई , भाजपा विधायक की पत्नी सहित 03 के खिलाफ FIR दर्ज
बीड 24 अक्टूबर 2023 - महाराष्ट्र के बीड जिले में स्थानीय बीजेपी विधायक सुरेश धस की पत्नी सहित तीन लोगों के ऊपर अत्याचार का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों पर खेत में आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर मारपीट का आरोप लगाया गया है। इस मामले में बीड के आष्टी पुलिस थाने में बीजेपी विधायक सुरेश धस की पत्नी प्राजक्ता सुरेश धस , राहुल जगदाले और रघु पवार के खिलाफ IPC की धारा 354 , 354B , 323 , 504 , 506 , 354A , 34 और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति पर अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पूरा मामला बीते रविवार 15 अक्टूबर की शाम 5 बजे का है। आरोप है कि घटना के दिन आदिवासी किसान महिला अपने परिवार वालों के साथ अपने खेत से बैलगाड़ी के जरिए जानवरों के लिए चारा लाने गई थी। पीड़ित महिला के साथ उसका पति और बहु भी थे। खेत में पहुंचने के बाद पति और बहू खेत का चक्कर लगाने चले गए और पीड़ित महिला बैलगाड़ी में चारा भर रही थी, तभी आरोपी राहुल जगदाले और रघु पवार आए और उसे पकड़कर जमीन पर लेटा दिया और उससे मारपीट की।

पीड़ित महिला खुद का बचाव करने के लिए हाथापाई करने लगी, तभी दोनों आरोपियों ने महिला को खींचकर उसे पूरी तरह से निर्वस्त्र कर दिया। पीड़िता को निवस्त्र करने के बाद आरोपी मौके से भागने लगे। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। आरोपी बाइक पर बैठकर मौके फरार होते दिख रहे हैं और पीड़िता निर्वस्त्र हालात में आरोपी का पीछा कर रही है। 

पीड़ित महिला का दावा है कि हमारी जिस जमीन पर बीजेपी विधायक की पत्नी दावा ठोक रही हैं वो जमीन 60 से 70 साल से उसकी पुश्तैनी जमीन है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले में आगे की जांच में जुटी है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH