प्रेमी से शादी के लिए मां ने बेटी को बेचा , बेटे को हॉस्टल में छोड़कर प्रेमी के साथ हुई फरार

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रेमी से शादी के लिए मां ने बेटी को बेचा , बेटे को हॉस्टल में छोड़कर प्रेमी के साथ हुई फरार
मुजफ्फरपुर 30 अगस्त 2023 - बिहार के मुजफ्फरपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक कलयुगी मां ने प्रेमी से शादी के चक्कर में अपनी नाबालिग बेटी को बेच दिया और बेटे को हॉस्टल में छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई. पीड़ित नाबालिग का पिता मूल रूप से झारखंड के रांची के रहने वाला था. मुजफ्फरपुर में काम के चलते पत्नी और बच्चों के साथ सदर थाना क्षेत्र के गोरबसही में रहता था।

करीब दो साल पहले उसकी मौत हो गई उस समय बच्ची की उम्र करीब साढ़े 12 साल की थी. ऐसे में मां के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया. इस दौरान महिला के एक युवक के साथ प्रेम संबंध बन गए. युवक उससे शादी करने को तो तैयार हो गया, लेकिन बच्चों को अपनाने से इनकार कर दिया. ऐसे में मां ने बेटी को एक महिला और उसके पति के सहयोग से अपने प्रेमी के साथ मिलकर ढाई लाख रुपये में बेच दिया. बेटे को एक निजी स्कूल के हॉस्टल में छोड़कर अपने प्रेमी के साथ दिल्ली आ गई।

इस मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब बेटे के हॉस्टल का खर्च महिला ने जमा नहीं किया. तब हॉस्टल संचालक के द्वारा इसकी सूचना परिवार के अन्य लोगों को दी गई. इसके बाद बच्चों के दादा और चाचा ने रांची में जीरो FIR दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस के बुलाने पर बच्ची के दादा और चाचा रांची से मुजफ्फरपुर पहुंचे और बच्ची को भी ढूंढना शुरू किया. पुलिस ने जांच पड़ताल के क्रम में बच्ची के सौदा होने का पता चला और बिचौलिए दंपति को पकड़ लिया. बच्ची को सकुशल बरामद किया. अब पुलिस बेटी को बेचने वाली मां और उसके प्रेमी को ढूंढने में लगी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH