देर रात राज्य सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 07 IAS अफसरों के बदले प्रभार, देखे पूरी लिस्ट..

उत्तर प्रदेश , 24-12-2025 12:06:28 AM
Anil Tamboli
देर रात राज्य सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 07 IAS अफसरों के बदले प्रभार, देखे पूरी लिस्ट..

लखनऊ 24 दिसम्बर 2025 -  उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इस फैसले के तहत विकास प्राधिकरणों, जिलों और राज्य स्तरीय विभागों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें 7 IAS अफसरों के नाम शामिल हैं। 

जारी सूची के अनुसार देवरिया के मुख्य विकास अधिकारी प्रमुख पाण्डेय को विशेष सचिव, समन्वय विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा अपर परियोजना समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार सिंह को देवरिया का नया मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। सुल्तानपुर के मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। बिजनौर के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विनय कुमार सिंह को सुल्तानपुर का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह को उत्तर प्रदेश शासन में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कानपुर देहात की मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन. को मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के परीक्षा नियंत्रक विधान जायसवाल को कानपुर देहात का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

प्रशासनिक हलकों में इन तबादलों को अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इन अधिकारियों के अनुभव और कार्यशैली से संबंधित विभागों और जिलों में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। इन नियुक्तियों के बाद संबंधित अधिकारियों को जल्द ही अपने-अपने नए कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

CP

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप  में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH