देह ब्यापार करने फ्लाईट से छत्तीसगढ़ आई थी दो कॉलगर्ल, किसी की रात रंगीन कर पाती उससे पहले..

दुर्ग , 23/12/2025 8:55:31 PM
Anil Tamboli
देह ब्यापार करने फ्लाईट से छत्तीसगढ़ आई थी दो कॉलगर्ल, किसी की रात रंगीन कर पाती उससे पहले..

दुर्ग 23 दिसम्बर 2025 - छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अवैध देह व्यापार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में एक बड़ा मामला सामने आया है। दुर्ग जिला के स्मृति नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जुनवानी स्थित होटल क्राउड में अवैध रूप से देह व्यापार संचालित किए जाने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर कार्रवाई की। रेड के दौरान होटल में बाहर से आई दो युवतियां मौजूद मिलीं। मामले में होटल मैनेजर सहित संबंधित लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

दरअसल स्मृति नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल क्राउड में ग्राहकों को बुलाकर अनैतिक गतिविधियां कराई जा रही हैं और इसमें दूसरे राज्यों से आई महिलाएं शामिल हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल योजना बनाकर होटल में रेड की। जांच के दौरान सामने आया कि दोनों युवतियां उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली हैं। वे फ्लाइट से रायपुर एयरपोर्ट पहुंची थीं और वहां से भिलाई आकर होटल क्राउड में ठहरी थीं।

प्रारंभिक पूछताछ में यह भी जानकारी सामने आई कि वे आगे राजनांदगांव जाने की तैयारी में थीं, लेकिन उससे पहले ही पुलिस की कार्रवाई हो गई।

जब महिला पुलिसकर्मियों ने लखनऊ से आई युवतियों की तलाशी ली और उनसे पहचान से जुड़े दस्तावेज मांगे, तो उन्होंने भी पुलिस से बहस शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान युवतियों ने महिला पुलिस कर्मियों के साथ झूमाझटकी की। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवतियों के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की। 

पुलिस ने होटल के कमरों से संबंधित साक्ष्य एकत्र किए और होटल मैनेजर तथा दोनों युवतियों को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि होटल में लंबे समय से इस तरह की गतिविधियां चल रही थीं या नहीं और क्या इस नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH