CSMM हॉस्पिटल में 48 घंटों में 18 मरीजों की मौत से मचा हड़कंप , उच्चस्तरीय जाँच कमेटी गठित

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
CSMM हॉस्पिटल में 48 घंटों में 18 मरीजों की मौत से मचा हड़कंप , उच्चस्तरीय जाँच कमेटी गठित
ठाणे 13 अगस्त 2023 - ठाणे के कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज मेमोरियल (CSMM) अस्पताल में पिछले करीब 48 घंटों में 18 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री दीपक केसरकर ने अस्पताल का दौरा किया और मरीजों की मौत पर अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि अगर इलाज में लापरवाही पाई गई, तो दोषियों पर कार्रवाई होगी और मृतकों को मुआवजा दिया जाएगा।

ठाणे के नगर निगम आयुक्त अभिजीत बांगर ने पत्रकारों से बातचीत में इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को इसकी सूचना दे दी गई है। उनका कहना है कि लोगों की मौत की वजहें अलग-अलग हैं, जिसमें किडनी की समस्या, एक्सीडेंट, जहर, न्यूमोनिया आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एक जांच समिति का गठन किया जाएगा, जो इस बात की जांच करेगी कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को उचित इलाज मिल रहा है या नहीं।

अस्पताल के डीन का कहना है कि अधिकतर मरीज महाराष्ट्र के दूर-दराज के इलाकों से आते हैं और जब तक वे इस अस्पताल तक पहुंचते हैं, तब तक स्थिति काफी गंभीर हो चुकी होती है। जान गंवाने वालों में कई मरीज़ बुजुर्ग हैं, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि कुछ दिन पहले भी इस अस्पताल में एक दिन में 5 मरीजों की मौत पर सवाल उठा था। लेकिन अब मौतों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH