छत्तीसगढ़ - भाजपा नेत्री व जनपद सदस्य के घर पर चोरो का धावा , लाखो का सामान किया पार

जशपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेत्री व जनपद सदस्य के घर पर चोरो का धावा , लाखो का सामान किया पार
जशपुर 09 अगस्त 2023 - जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र के गांव में पिछले दो माह से पुलिस और जनता सब पर चोर भारी पड़ रहे हैं. बीते रात यहां एक घर में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. चोरी की घटना में खास बात यह है कि इस बार चोरों ने सुनसान मकान के बजाय मुख्य रोड स्थित एक ऐसे मकान को निशाना बनाया जहां घर के लोग भी मौजूद थे।

रात में घर वाले गहरी नींद में सोए थे और चोरों ने बड़े आराम से घर मे घुसकर घर की आलमारी में रखे लाखों रुपये के जेवरात नकदी और शर्ट के जेब में रखे पैसे भी ले गए. जब घरवालों की नींद सुबह खुली तब तक घर से चोरों ने हाथ साफ कर लिया था. बताया जा रहा है कि जिसके घर चोरों ने हाथ साफ किया है वह भाजपा नेता का घर है और उनकी पत्नी जनपद सदस्य भी है।

तपकरा देवी मंदिर के पास जुगल जायसवाल का घर है. हर दिन की तरह जुगल जायसवाल कल भी अपने घर में खाना खाकर सो गए लेकिन जब सुबह नींद खुली तो देखा कि उनके बेड रूम से आलमारी की चाबी गायब है और जब वे आलमारी के पास पहुंचे तो देखा आलमारी अस्त व्यस्त है और आलमारी के भीतर रखे सोने-चांदी के सारे जेवरात सहित नकदी गायब हो गए है।

SDOP संदीप मित्तल ने बताया कि सुबह 4 बजे उन्हें चोरी की घटना की सूचना मिली. जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि घर के लोग घर में सो रहे थे. उसी वक्त चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल, चोरों की पतासाजी की जा रही है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH