RPF के आरक्षक ने चलती ट्रेन में की फायरिंग , RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
RPF के आरक्षक ने चलती ट्रेन में की फायरिंग , RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत
पालघर 31 जुलाई 2023 - महाराष्ट्र के पालघर से बड़ी खबर आ रही है. जयपुर-मुंबई पैसेंजर ट्रेन में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई है. यह ट्रेन गुजरात से मुंबई आ रही थी. मृतकों में एक RPF का ASI सहित 3 यात्री शामिल हैं. RPF के कॉन्स्टेबल चेतन ने पहले ASI को गोली मारी और फिर अन्य तीन यात्रियों पर फायरिंग कर दी।

गोलीबारी की यह घटना वापी से बोरीवलीमीरा रोड स्टेशन के बीच हुई. मीरा रोड बोरीवली के बीच GRP मुम्बई के जवानों ने आरोपी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया और उसके बाद आरोपी को बोरीवली पुलिस स्टेशन में लाया गया. दोनों ही आरपीएफ कर्मी ऑन ड्यूटी पर थे और ऑफिशियल काम से मुंबई आ रहे थे. आरोपी जवान ने अपनी सर्विस गन से फायरिंग की।

घटना जयपुर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12956) के कोच नंबर बी 5 में हुई है. यह घटना आज सुबह 5.23 बजे घटी. RPF का जवान और ASI दोनों ट्रेन में सफर कर रहे थे. इसी दौरान कांस्टेबल चेतन ने ASI टीकाराम पर अचानक गोली चला दी, जिससे सफर कर रहे यात्रियों में हडकंप मच गया. DCP वेस्टर्न रेलवे, मुंबई के संदीप वी. ने 'आज तक' से बात करते हुए बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. लेकिन सवाल उठ रहा है कि अगर उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी तो फिर उसे ड्यूटी पर क्यों तैनात किया गया था?

DRM नीरज कुमार ने कहा, 'सुबह करीब 6 बजे हमें पता चला कि एक RPF कांस्टेबल, जो एस्कॉर्टिंग ड्यूटी पर था, ने गोली चला दी...चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है...हमारे रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए. मृतकों के परिवारों से संपर्क किया जा रहा है. अनुग्रह राशि दी जाएगी।

पुलिस के बयान के मुताबिक, '31.7.23 को सुबह 5.23 बजे ट्रेन संख्या 12956 जयपुर एस में सूचना मिली कि बी 5 में गोली चली है. पता चला कि एस्कॉर्ट ड्यूटी में सीटी चेतन ने एस्कॉर्ट प्रभारी ASI टीका राम पर गोली चलाई है. ट्रेन बोरिवली रेलवे स्टेशन (बीवीआई) पहुंच गई है और अग्रिम सूचना के अनुसार ASI के अलावा 3 यात्रियों के हताहत होने की भी सूचना है. सीनियर डीएससी बीसीटी साइट पर आ रहे हैं. उक्त सिपाही को पकड़ लिया गया है. DCP नॉर्थ GRP को सूचना दे दी गई है. विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH