छत्तीसगढ़ - जिला जेल में विचाराधीन बंदी की पिटाई , शरीर के कई अंगों ने काम करना किया बन्द

जशपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जिला जेल में विचाराधीन बंदी की पिटाई , शरीर के कई अंगों ने काम करना किया बन्द
जशपुर 12 जुलाई 2023 - जिला जेल में विचाराधीन बंदी के साथ हुई मारपीट की घटना में कमर में आई गंभीर चोट के कारण लकवाग्रस्त हो गया है। जिला चिकित्सालय के अस्थि रोग विशेषज्ञ डा अनुरंजन टोप्पो ने घायल बंदी को बेहतर उपचार के लिए उच्च चिकित्सा संस्थान के लिए रेफर कर दिया है। मामला जशपुर जिला जेल का है। 

जानकारी के अनुसार आरा चौकी क्षेत्र के ग्राम बरपानी निवासी रोशन मिंज को जशपुर पुलिस ने उसके पिता के हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में उसे जिला जेल भेज दिया गया था। घायल रोशन मिंज का आरोप है कि जेल में घुसते ही उसके साथ पहले से बंद कैदियों ने मारपीट शुरू कर दी। दो दिन तक उसकी बेदर्दी से पिटाई की जाती रही। इससे उसके कमर और पैर में गंभीर चोट आई है।

ईलाज करने वाले चिकित्सक डा अनुरंजन टोप्पो ने मिडिया को बताया कि घायल रोशन मिंज के मंगलवार की दोपहर को पैर में हलचल न होने की शिकायत पर भर्ती कराया गया था। जांच में पता चला कि रोशन का बायां पैर पूरी तरह से सुन्न हो चुका था दाहिने पैर में थोड़ी सी हलचल थी। एक्स रे कराने पर पता चला कि उसकी हड्डी टूटी हुई जिससे वह पैरालाइज हो गया है। इस कारण उसे रेफर कर दिया है। 

इस मामले में जशपुर जिला जेल के जेलर मनीष संभाकर का कहना है कि घटना के लिए जिम्मेदार जेल प्रहरी राजेन्द्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है। घायल बंदी को,बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH