छत्तीसगढ़ - जिला हॉस्पिटल के वार्ड में 24 घंटे तक कैद रहा मरीज , जाने क्या है मामला

जशपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जिला हॉस्पिटल के वार्ड में 24 घंटे तक कैद रहा मरीज , जाने क्या है मामला
जशपुर 05 जुलाई 2023 - आंखों का इलाज कराने के जिला चिकित्सालय पहुंचा ग्रामीण, चिकित्सकर्मियों की लापरवाही से अस्पताल के एक कमरे मे बंद हो गया। 24 घंटे तक भूखे प्यासे यह मरीज कमरे मे तड़पते रहा। बुधवार की शाम को अस्पताल के आस पास के रहवासियों ने उसकी आवाज सुनकर CMHO डा. रंजीत टोप्पो को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण को कमरे से बाहर निकाला जा सका। स्वास्थ्य विभाग अब इस मामले की जांच के बाद लापरवाही के जिम्मेदारो के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रहा है।

ग्राम तेतरटोली पीड़ित धीरन साय ने बताया कि वह मंगलवार को अपनी आंखों की जांच कराने के जिला चिकित्सालय के नेत्र विभाग मे आया था। यह विभाग CMHO कार्यालय के प्रवेश द्वार के ठीक दाहिने ओर स्थित है। धीरन साय के अनुसार जिस समय वह इस भवन मे पहुंचा, यह खाली था यहां डाक्टर या कोई कर्मचारी नहीं था। अस्पताल पहुंचने पर उसे अचानक कमजोरी महसूस हुई और वह वहीं एक कमरे के फर्श मे जाकर सो गया। 

इसी बीच किसी कर्मचारी ने अस्पताल के ओपोडी का समय खत्म होने के बाद भवन को बंद कर दिया। जिससे वह कमरे मे कैद हो कर रह गया कमजोरी के कारण वह देर तक सोता रहा। ज़ब उसकी नींद टूटी तो वह कमरे से बाहर निकलने के लिए शोर मचाने लगा। लेकिन उसकी आवाज किसी ने नहीं सुनी। 

जानकारी के अनुसार नेत्र विभाग के इस कक्ष का उपयोग मरीजों के आपरेशन के लिया किया जाता है। आपरेशन न होने पर यह बंद रहता है. इन दिनों चिकित्सा कर्मियों की हड़ताल के कारण भी अस्पताल का कामकाज प्रभावित हो रहा है. 

इस मामले में जशपुर के सामहो डा.रंजीत टोप्पो का कहना है कि सूचना मिलने पर धीरन साय को तत्काल बाहर निकाला गया. इस मामले की जांच की जाएगी. जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH