बड़ा हादसा - तेज रफ्तार कंटेनर होटल में घुसी , 12 लोगो की मौत , बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ा हादसा - तेज रफ्तार कंटेनर होटल में घुसी , 12 लोगो की मौत , बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
पलासनेर 04 जुलाई 2023 - मुंबई - आगरा हाईवे पर पलासनेर के पास एक भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है और 10 से ज्यादा लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. ब्रेक फेल हो जाने की वजह से एक कंटेनर तेज रफ्तार में होटल में घुस गया, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ. मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. घटनास्थल पर पुलिस टीम पहुंच चुकी है. हादसे वाली जगह पर पास के गांव से आए लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई है. फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी गई है।

स्थानीय लोगों की मदद से लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है. मुंबई-आगरा हाईवे पर पलासनेर गांव महाराष्ट्र के शिरपुर तहसील के धुले जिले में मौजूद है. यह इलाका मध्य प्रदेश से सटा हुआ है. आज (मंगलवार, 4 जुलाई) दोपहर 12 बजे पलासनेर के पास यह सड़क हादसा हुआ है।

दोपहर 12 बजे के आस पास एक कंटेनर मुंबई आगरा हाईवे से होकर पलासनेर गांव के पास से गुजर रहा था. इतने में गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया और यह पास ही एक होटल के अंदर जा घुसा. इस हादसे में 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और करीब 10 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं. घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. उनका इलाज शुरू है. लोगों को घटनास्थल से सुरक्षित बाहर निकाले जाने का काम शुरू है. कंटेनर हाईवे पर काफी तेज रफ्तार से जा रहा था. ब्रेक फेल होने के बाद जब यह सड़क किनारे के होटल में घुसा तब होटल के बाहर कई और वाहन खड़े थे. यह कंटेनर उन्हें रौंदता हुआ होटल में घुस गया. इससे होटल के बाहर खड़े वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

12 बजे करीब हुए इस हादसे के बाद मरने वालों की तादाद बढ़ती हुई जा रही है. पहले पांच लोगों की मौत की जानकारियां सामने आ रही थीं, अब यह संख्या एक दर्जन तक पहुंच चुकी है. घायलों का इलाज शुरू है. पुलिस टीम बचाव कार्य में लगी हुई है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH