छत्तीसगढ़ - युवक की हत्या करने के बाद लाश को सड़क पर फेंका , लोगो मे मची सनसनी

जशपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - युवक की हत्या करने के बाद लाश को सड़क पर फेंका , लोगो मे मची सनसनी
जशपुर 03 जुलाई 2023 - जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम करूमहुआ पाखेतिकरा में एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक सड़क किनारे अपने बाइक के पास मृत पड़ा था और उसके जिस्म में कई सारे चोट के निशान थे। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि सोमवार को सुबह सुबह आसपास से गुजरने वालों की नजर जब मृत पड़े हुए ब्यक्ति पर पड़ी, तो लोगो ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि शव के जिस्म पर चोट के निशान के साथ साथ शव की बाइक में भी खून के धब्बे मौजूद थे। पुलिस ने मृतक की पहचान मेनचन्द सिदार 30 वर्ष के रूप में की है। पत्थलगांव SDOP हरिश पाटिल ने बताया कि इस पूरे मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी और है जिसे गिरफ्तार करने टीम लगी हुई है बहुत जल्द दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी रिश्ते में बाप-बेटे है।

बताया जाता है कि मृतक की बाइक पर लगे खून के छींटे और आस पास की जमीन को देखते ही पुलिस को शक हुआ कि मृतक की हत्या हुई है। हत्या कहीं और हुई और शव को यहाँ तक घसीट कर लाया गया है। घसीटे गए जमीन को फॉलो किया। पुलिस की जांच पड़ताल में आया कि शव को दीवानपुर की ओर से घसीट कर लाया गया है। 

पुलिस दीवानपुर पहुंची और गुड्डा सिंह नामक युवक को हिरासत में ले लिया, क्योंकि इसके घर में खून के निशान और कुछ मांस के लोथड़े पुलिस को मिले थे। बहारहाल अभी तक ना तो हत्या का कारण पता चल पाया है ना ही यह पता चल पाया है कि हत्या में कुल कितने लोग शामिल थे। पुलिस इस मामले में जाँच कर रही है। अनुमान है कि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले का खुलासा कर सकती है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH