छत्तीसगढ़ - NH पर बड़ा सड़क हादसा , एक एक करके तीन ट्रक आपस मे टकराई , NH पर लगा जाम

जशपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - NH पर बड़ा सड़क हादसा , एक एक करके तीन ट्रक आपस मे टकराई , NH पर लगा जाम
जशपुर 15 जून 2023 - छत्तीसगढ़ के जशपुर में तेज रफ्तार तीन ट्रक आपस में भिड़ गए। इस दुर्घटना में दुर्घटनाग्रस्त एक ट्रक का परिचालक क्षतिग्रस्त ट्रक के केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के रायगढ़ रोड के टावर लाइन के पास की है।

जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक UP 70 FT 9613 रायगढ़ से लोहा का एंगल लोड करके उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के लिए रवाना हुआ था। पत्थलगांव के पास अचानक यह ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक CG 15 DF को जबरदस्त टक्कर मार दिया।

यह ट्रक अंबिकापुर के सोनभद्र से कोयला लेकर रायगढ़ की ओर जा रही थी। ठोकर से इस ट्रक का संतुलन बिगड गया और यह आगे चल रही एक अन्य ट्रक CG 29 AC 1550 से जाकर टकरा गया। इस दुर्घटना में तीनों ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में एंगल लोड ट्रक का परिचालक केबिन में फंस गया।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पत्थलगाव पुलिस की टीम ने हाइड्रा की मदद से केबिन को तोड़कर बाहर निकाला और इलाज के लिए पत्थलगांव के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद पत्थलगांव रायगढ़ रोड पर भारी जाम लग गया। ट्रकों को हटाने के बाद, स्थानीय पुलिस ने जाम क्लियर कराया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के समय एंगल लेकर गोरखपुर जा रहे ट्रक का चालक सो रहा था और वाहन को घायल परिचालक चला रहा था। नौसिखिया होने के कारण भारी ट्रक को वह संभाल नहीं पाया, जिससे यह भीषण दुर्घटना हो गई। घायल परिचालक की पहचान उत्तरप्रदेश के प्रयागराज जिले के किरांव गांव का निवासी गंगाराम पासी पिता शंभूलाल 19 वर्ष के रूप में हुई है। मामले में पत्थलगांव पुलिस जांच में जुटी हुई है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH