प्रेमी ने लिव इन पार्टनर की नृशंस हत्या करने के बाद लाश के किये 100 टुकड़े , फिर मिक्सर में पिस कर कुकर में उबाला

महाराष्ट्र , 08-06-2023 4:10:45 PM
Anil Tamboli
प्रेमी ने लिव इन पार्टनर की नृशंस हत्या करने के बाद लाश के किये 100 टुकड़े , फिर मिक्सर में पिस कर कुकर में उबाला
मुंबई 08 जून 2023 - श्रद्धा मर्डर केस ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था, जिसमें लिव-इन पार्टनर ने अपनी दोस्त श्रद्धा की हत्या के बाद कटर से 36 टुकड़े कर दिए थे और फ्रिज में रख दिया था। कुछ ऐसा ही मामला अब मुंबई में सामने आया है जिसमें लिव-इन पार्टनर की जघन्यता से हत्या कर दी गई है मुंबई में 56 साल के एक मनोज साहनी नाम के व्यक्ति ने अपनी लिव-इन पार्टनर सरस्वती वैद्य 36 साल की नृशंस हत्या कर 100 से ज्यादा टुकड़े कर दिए। मनोज ने सरस्वती की हत्या के बाद शव को मिक्सर में पीस कर भी उबाला, ताकि शव की बदबू न फैले। पुलिस ने आरोपी मनोज साहनी को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली में हुए श्रद्धा वालकर की भी ऐसी ही नृशंस हत्या की गई थी, जिसमें लिव-इन में रह रहे व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। ताजा मामला मुंबई में मीरा रोड पर मौजूद नया नगर पुलिस थाना इलाके की गीता-आकाशदीप सोसायटी का है। यहां सोसायटी की 7वीं मंजिल पर 56 साल का मनोज साहनी अपनी लिव इन पार्टनर 36 साल की सरस्वती वैद्य बीते कुछ समय से रह रहा था। कुछ समय से दोनों में आपसी मनमुटाव बढ़ते जा रहा था। सोसायटी में रहने वाले लोगों ने बताया कि मनोज साहनी के अपार्टमेंट से कुछ दिनों से काफी बदबू आ रही थी। पड़ोसियों ने बदबू से परेशान होकर पुलिस का जानकारी दी थी।

पुलिस जब मनोज के फ्लैट में पहुंची तो गेट खुलते ही तेज बदबू से सभी परेशान हो गए। जांच करने पर घर में सरस्वती का शव 100 टुकड़ों में मिला। पुलिस भी वहां का मंजर देखकर हैरान रह गई। पुलिस ने तत्काल मनोज साहनी को गिरफ्तार कर लिया गया। सख्ती से पूछताछ पर उसने लिव इन पार्टनर सरस्वती की हत्या का गुनाह भी कबूल कर लिया।

मनोज ने पुलिस को बताया कि सरस्वती के साथ झगड़ा होने के बाद उसने हत्या कर दी थी और बाजार से पेड़ काटने वाली मशीन लाकर शव को कई टुकड़ों में काटा। शव से बदबू न आए इसलिए मिक्सर में पीसकर कुकर में उबाल दिया था। पुलिस के मुताबिक महिला के सिर्फ पैर का हिस्सा बरामद हुआ था। बाकी हिस्सा टुकड़े-टुकड़े कर दिया था।

पुलिस के मुताबिक ऐसा लगता है कि मनोज ने सरस्वती की हत्या 3-4 दिन पहले की हो। फिलहाल शव के टुकड़ों को इकठ्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। फ्लैट को सील कर दिया गया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक मनोज साहनी मुंबई के बोरीवली इलाके में दुकान चलाता है। वहीं सरस्वती वैद्य के परिवार के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH