छत्तीसगढ़ - 04 जून से 11 जून तक नही चलेगी यह स्पेसल पैसिंजर ट्रेन , रेलवे ने जारी किया आदेश

जगदलपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 04 जून से 11 जून तक नही चलेगी यह स्पेसल पैसिंजर ट्रेन , रेलवे ने जारी किया आदेश
जगदलपुर 03 जून 2023 - नक्सली भय से एक बार फिर दक्षिण बस्तर में रेल यात्री सेवा प्रभावित रहेगी। 04 से 11 जून तक विशाखापटनम - किरंदुल स्पेशल पैसेंजर ट्रेन और पांच से 12 जून तक विशाखापटनम - किरंदुल नाइट एक्सप्रेस का संचालन दंतेवाड़ा तक किया जाएगा। इस अवधि में दंतेवाड़ा से किरंदुल के बीच 50 किलोमीटर में रेल यात्री सेवा बंद रहेगी। पिछले दो माह में कई बार दोनों यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। इस बार नक्सलियों द्वारा 05 से 11 जून तक जनपितुरी सप्ताह मनाने के आव्हान को देखते हुए यात्री ट्रेनों का संचालन रोका जा रहा है।

01 जून को देर शाम वाल्टेयर रेलमंडल ने आदेश जारी कर एक सप्ताह तक दंतेवाड़ा और किरंदुल के बीच रेल यात्री सेवा को बंद रखने का निर्देश दिया किरंदुल - कोत्तावालसा रेललाइन के सभी स्टेशनों को इसकी सूचना जारी कर दी गई है ताकि दंतेवाड़ा से आगे के स्टेशनों के लिए टिकटों की बुकिंग न की जाए। इस दौरान मालगाड़ियों का परिचालन किरंदुल से जारी रहेगा लेकिन सतर्कता बरतते हुए धीमी गति से गाड़ियां दौड़ाई जाएंगी। बताया गया कि 12 जून को पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का संचालन किरंदुल से शुरू हो जाएगा।

बता दे कि पिछले दो दशक से नक्सलियों द्वारा यहां बस्तर संभाग में विशेषकर दक्षिण क्षेत्र में हर साल इस दौरान जनपितुरी सप्ताह मनाया जाता है। नक्सलियों की ओर से तोड़-फोड़ की आशंका बनी रहती है। जिसे देखते हुए सुरक्षा कारणों से नक्सल प्रभावित किरंदुल रेलखंड में यात्री ट्रेनों का परिचालन बंद रखा जाता है। 

पहले जगदलपुर में ही दक्षिण बस्तर जाने वाली गाड़ियों को रोक लिया जाता था पर अब दंतेवाड़ा तक गाड़ियां चलाई जाती हैं। रेलवे द्वारा रेलमार्ग में गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH