छत्तीसगढ़ - दो दोस्त कर रहे थे हँसी मजाक फिर हुआ कुछ ऐसा की एक ने चाकू मार कर उतार दिया मौत के घाट

जगदलपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - दो दोस्त कर रहे थे हँसी मजाक फिर हुआ कुछ ऐसा की एक ने चाकू मार कर उतार दिया मौत के घाट
जगदलपुर 25 मई 2023 - जगदलपुर में दो दोस्तों के विवाद में एक दोस्त की जान चली गई। दोनों दोस्त काफी देर से एक दूसरे से हंसी मजाक करते व ठहाकें लगाते बैठे थे ।अचानक किसी बात पर दोनों का विवाद हो गया और एक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया जिसके चलते दूसरे की दोस्त की मौत हो गई पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार जगदलपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पनारा पारा में दो दोस्त बरगद के पेड़ के नीचे बैठे थे। एक दोस्त का नाम 45 वर्षीय अर्जुन बघेल व दूसरे दोस्त का नाम 48 वर्षीय भारत चौरसिया है। दोनों नशे में चूर है और काफी देर तक बरगद के पेड़ के नीचे बैठ कर ठहाका लगा कर हँस रहे थे। 

आसपास के लोगों के अनुसार वे आपस में एक दूसरे से बात करते हुए हंसी मजाक भी कर रहे थे। अचानक किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और बहस छिड़ गई। दोनों चिल्ला चिल्ला कर एक दूसरे को गालियां देने लगे और दोनों के बीच हाथापाई हुई। इसके बाद देखते ही देखते भारत चौरसिया ने अपने पास रखे चाकू को निकालकर अर्जुन बघेल के पेट समेत शरीर के कई हिस्सों में चाकू से कई वार कर दिया। विवाद देखकर आसपास के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को अलग करवाया। तब तक अर्जुन बघेल बेसुध होकर पेड़ के नीचे लहूलुहान हालत में गिर पड़ा था।

लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायल अर्जुन बघेल को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने अपना दम तोड़ दिया। पूरी घटना पास के ही एक घर में लगे CCTV  में कैद हो गई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है। वहीं पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी भारत चौरसिया को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर अग्रिम कार्यवाही में जुटी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH