छत्तीसगढ़ - कांग्रेस नेता के दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग , दो करोड़ का सामान जलकर राख , दुकान मालिक को किया गया हॉस्पिटल में भर्ती

जशपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कांग्रेस नेता के दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग , दो करोड़ का सामान जलकर राख , दुकान मालिक को किया गया हॉस्पिटल में भर्ती
जशपुर 21 मई 2023 - बीती रात जशपुर जिले के कुनकुरी शहर में एक बड़ी दुकान में आग लग गई। इस अग्निदुर्घटना में दो करोड़ से ज्यादा के सामान जलकर खाक हो चुके हैं। एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि किसी दमकल की गाड़ियों से आग बुझाया जा रहा है। घर के सभी सदस्य आग लगने के शुरुआती समय में ही घर से बाहर निकल गए थे। किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

घटना शनिवार की रात 9 बजकर 55 मिनट की बताई जा रही है। जब नेशनल हाइवे 43 से सटे मुरारीलाल अग्रवाल के गोदाम में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। मुरारी लाल के दो बेटे हैं और दोनों बेटे फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक्स का दुकान चलाते हैं। इसी दुकान के अंदर मुरारीलाल अग्रवाल व दोनों बेटों के परिवार रहता है। पिछले हिस्से में गोदाम बना रखा है। जब आग लगी तो सभी लोग बाहर आ गए। नगरवासी भी इकट्ठा हो गए और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। 

दुर्घटना स्थल से 200 मीटर दूर थाने में नई दमकल गाड़ी भी सूचना मिलते पहुंच गई लेकिन उसे चालू नहीं कर पाए और आग की लपटें तेजी से पूरे दुकान, गोदाम और मकान को अपनी जद में लेने लगी। 11 बजे जशपुर से दमकल गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाने दमकलकर्मी जुट गए। घटना इतनी बड़ी है कि नेशनल हाइवे में दोनों तरफ जाम की स्थिति बन गई। जिसे देखते हुए भारी पुलिस फोर्स घटनास्थल पर रात भर डटी रही।

इस हादसे के चश्मदीद नीरज गुप्ता ने बताया कि आग शार्ट सर्किट की वजह से हुआ है। परिवार के लोग हादसे में बच गए हैं, वे सदमे में हैं और उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। एयरकंडीशन मशीन के कम्प्रेशर में ब्लास्ट होने से आग तेजी से फैली है। अंदर बड़ी मात्रा में फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान भरे हुए हैं जिनमे आग तेजी से लगती जा रही है।

मुरारीलाल अग्रवाल को हॉलीक्रॉस अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत को देखते हुए एहतियातन घरवालों ने अस्प्ताल पहुंचाया।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH