मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इन तीन जिलों को दी बड़ी सौगात , पढ़े पूरी खबर ,,

छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इन तीन जिलों को दी बड़ी सौगात , पढ़े पूरी खबर ,,
रायपुर 09 अगस्त 2020 - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप राज्य में ग्रामोद्योग की गतिविधियों के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार से जोड़ने की पहल शुरू कर दी गई है। छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा राज्य के दुर्ग, कोण्डागांव एवं सुकमा जिले में ग्रामोद्योग की गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रामोद्योग प्रक्षेत्र स्थापित किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार की विशेष पहल पर संबंधित जिला प्रशासन द्वारा भूमि आबंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दुर्ग जिले के सेलूद ग्राम में स्थापित होने वाले ग्रामोद्योग प्रक्षेत्र में सोलर चरखे से पोनी धागा कताई एवं लूम से कपड़ा बुनाई का प्रशिक्षण दिए जाने की तैयारी अंतिम चरण में है। यहां ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से खादी उत्पादन केन्द्र भी शुरू किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने बीते दिनों बोर्ड के अधिकारियों की बैठक लेकर ग्रामोद्योग प्रक्षेत्र की स्थापना सहित विभाग के कामकाज की गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ग्रामोद्योग के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मिले, यह मुख्यमंत्री की मंशा है। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए पूरी शिद्दत से मैदानी स्तर तक प्रयास शुरू करने की बात कही। अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा बुनकर एवं महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के अब तक के प्रयासों की सराहना की और इसे विस्तारित करने को कहा। उन्होंने कहा कि ग्रामोद्योग ग्रामीण अंचल के लोगों को रोजगार व्यवसाय से जोड़ने का अच्छा माध्यम है। इसके जरिए लोगों को घर बैठे रोजगार उपलब्ध कराकर उनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाया जा सकता है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH