यह मशहूर एक्ट्रैस चला रही थी सेक्स रैकेट , मॉडलों से कराती थी देह ब्यापार , अब हुई गिरफ्तार

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
यह मशहूर एक्ट्रैस चला रही थी सेक्स रैकेट , मॉडलों से कराती थी देह ब्यापार , अब हुई गिरफ्तार
मुंबई 22 अप्रैल 2023 - मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है मामले में एक भोजपुरी एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया गया है आरोप है कि यह भोजपुरी एक्ट्रेस एक्टिंग में करियर बनाने के लिए संघर्ष कर रही लड़कियों की मजबूरी का फायदा उठाती थी और उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेलती थी। 

अब तक की जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है और मामले में भोजपुरी अभिनेत्री सुमन कुमारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उनकी सामाजिक सेवा शाखा ने यह अभियान चलाया था और छापेमारी के बाद तीन मॉडल को अभिनेत्री के चंगुल से मुक्त करवाया गया है।

पुलिस को आरे कॉलोनी इलाके के रॉयल पाम होटल में सेक्स रैकेट चलाने की सूचना मिली थी पुलिस ने सभी आरोपियों को फंसाने के लिए सुमन कुमारी नाम की एक फर्जी ग्राहक को होटल भेजा एक ही नाम होने के कारण अभिनेत्री जाल में फंस गई और सौदे के लिए राजी हो गई। वह हर मॉडल के लिए 50 से 80 हजार रुपए की कीमत की बातचीत करते हुए पकड़ी गई।

पुलिस के मुताबिक, 24 वर्षीय सुमन कुमारी भोजपुरी एक्ट्रेस है, जो ग्राहकों को मॉडल सप्लाई करती थी। ये मॉडल फिल्मों में करियर बनाने के लिए मुंबई आई थीं और संघर्ष के दौर से गुजर रही थीं और इन्हें पैसों की जरूरत थी। सुमन कुमारी ने उनसे संपर्क किया और देह व्यापार में धकेल दिया।

सुमन कुमारी कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। लैला मजनू के अलावा, उन्होंने बाप नंबरी बेटा दस नंबरी जैसे भोजपुरी कॉमेडी शो भी किए हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस बूम ओटीटी चैनल पर भी काम कर चुकी हैं।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH