छत्तीसगढ़ - सरकारी डॉक्टर ने नर्स पत्नी के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य , पत्नी ने कराई FIR दर्ज

जगदलपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सरकारी डॉक्टर ने नर्स पत्नी के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य , पत्नी ने कराई FIR दर्ज
जगदलपुर 22 अप्रैल 2023 - मेकॉज हॉस्पिटल में पदस्थ डॉक्टर ने अपनी पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया दोनो की शादी 16 माह पूर्व हुई है और पत्नी भी मेकॉज हॉस्पिटल में स्टाफ नर्स है पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर FIR दर्ज कर लिया है। मामला परपा थाना क्षेत्र का है।

मेकॉज में पोस्टेड पीड़ित स्टॉफ नर्स की शादी वही पदस्थ डॉक्टर से 10 दिसंबर 2021 को धमतरी जिले के जोगीडीह में सामाजिक रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी। शादी के बाद से ही वह अपने डॉक्टर पति की अजीबो ग़रीब हरकत से परेशान रहने लगी। किसी तरह उसने अपने पति के साथ एक साल गुजारा फिर बस्तर जिले के कुटुंब न्यायालय में तलाक के लिए याचिका दाखिल कर दी। इसमें आने वाले 29 अप्रैल को सुनवाई होनी है। 

पीड़िता ने परपा थाने में FIR दर्ज करवाते हुए बताया कि जब वह 19 अप्रैल को मेकॉज हॉस्पिटल कैम्पस के रिहाइशी स्टॉफ क्वार्टर में थी तभी उसका डॉक्टर पति भी वहां पहुँच गया इस दौरान कमरे में पीड़िता के साथ उसकी सहेली भी थी। डॉक्टर ने अपनी नर्स पत्नी की सहेली को कहा कि उसे कुछ जरूरी बात करनी है। और उसको बाहर भेज दिया।

नर्स की सहेली के बाहर जाते ही नर्स के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी डॉक्टर ने उसे हाथ - मुक्कों व थप्पड़ों से पीटा और धमकी देते हुए उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य भी किया। पीड़िता नर्स ने आरोपी डॉक्टर पति के खिलाफ परपा थाना पहुँच कर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर पति के खिलाफ भादवि की धारा 376 (ख), 323, 294 का अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH