हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , मॉडल्स को ग्राहकों के पास भेजती थी कास्टिंग डायरेक्टर

महाराष्ट्र , 21-04-2023 5:24:27 PM
Anil Tamboli
हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , मॉडल्स को ग्राहकों के पास भेजती थी कास्टिंग डायरेक्टर
मुंबई 21 अप्रैल 2023 - मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 11 ने गोरेगांव इलाके में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में मौके से 2 मॉडल्स को रेस्क्यू किया गया. क्राइम ब्रांच ने 30 वर्षीय महिला कास्टिंग डायरेक्टर को गिरफ्तार भी कर लिया है. कुछ समय पहले ही क्राइम ब्रांच को इस हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद एक ऑपरेशन के जरिए इसका भंडाफोड़ किया गया।

क्राइम ब्रांच के अधिकारी मनोज सुतार से मिली जानकारी के मुताबिक, उन्हें जानकारी मिली थी कि गोरेगांव इलाके में सेक्स रैकेट का व्यापार चल रहा है, जिसके बाद क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने टीम बनाई और खुद झूठा ग्राहक बनकर कास्टिंग डायरेक्टर आरती मित्तल से बात की. आरती से दो मॉडल्स की डिमांड की गई, जिसके बाद आरती ने पुलिस अधिकारी के फोन में दो मॉडल्स की तस्वीरें भेजी और बताया गया कि दोनों मॉडल्स जुहू या गोरेगांव स्थित एक होटल में आएंगे।

आरोपी महिला की पहचान आरती हरिश्चंद्र मित्तल के रूप में हुई है,यह फिल्मों में कास्टिंग डायरेक्टर हैं और मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में रहती है. आरोपी आरती अलग-अलग प्रोजेक्ट्स के लिए मॉडल्स से मिलती रहती है और उन्हें अच्छे पैसे का लालच देकर अपने झांसे में फंसा लेती थी. आरोपी खुद एक अभिनेत्री और कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में भी काम कर चुकी है।

आरोपी महिला मित्तल ने गोरेगांव इलाके में एक होटल में कमरा बुक किया और क्राइम ब्रांच ने दो नकली ग्राहकों को होटल भेजा. मित्तल अपने दो मॉडल्स के साथ होटल पहुंची और जैसे ही वह पैसे ले रही थी तो उसकी ये सारी हरकतें स्पाई कैमरे में रिकॉर्ड हो गईं. कुछ देर बाद मौके पर क्राइम ब्रांच के अधिकारी और स्थानीय दिंडोशी पुलिस मौके पर पहुंच गई. कास्टिंग डायरेक्टर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।

इससे पहले, फरवरी माह के दौरान ही ठाणे में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में 24 वर्ष की एक युवती को गिरफ्तार किया गया था. कलवा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि युवती मुंबई के अंधेरी की रहने वाली है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धारा में एक मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि एक नकली ग्राहक द्वारा देह व्यापार की पुष्टि की गई थी, जिसके बाद कलवा नाका से आरोपी युवती को गिरफ्तार किया गया।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH