हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , मॉडल को एक रात के मिलते थे 3 लाख रुपये

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , मॉडल को एक रात के मिलते थे 3 लाख रुपये
मुंबई 08 अप्रैल 2023 - मुंबई के अंधेरी वेस्ट के एक पॉश इलाके में चल रहे हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. इस मामले में पुलिस ने दो बुजुर्ग महिलाओं सहित तीन अन्य महिलाओं को गिरफ्तार किया है. साथ ही तीन मॉडल को भी पुलिस द्वारा रेस्क्यू किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मॉडल को एक रात के लिए 2 से 3 लाख रुपये मिलते थे. इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. अब पुलिस इस गैंग से जुड़े अन्य आरोपियों को तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है. माना जा रहा है कि इस मामले से जुड़े कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

बताया जा रहा है कि यह सेक्स रैकेट को बड़े ही हाई प्रोफाइल तरीके से चलता था. अंबोली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, तीनों आरोपी महिलाओं में से दो आरोपी महिलाएं बुजुर्ग हैं, जिनकी उम्र 65 साल है. ये बॉलीवुड के बड़ी बड़ी पार्टियों में शामिल होती हैं. पार्टी के दौरान ये महिला उन मॉडल और टीवी कलाकार से संपर्क करती हैं, जिन्हें पैसों की जरूरत होती है।

शुरुआत में पुलिस को सूचना मिली थी कि तीनों महिला आरोपी में से एक ने ज्योतिषी होने का दावा करती है.  वह कथित तौर पर देह व्यापार में शामिल है. इस सूचना पर मुंबई पुलिस ने अपनी जांच शुरू की और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए जाल बिछाया. फिर अंधेरी वेस्ट के शास्त्री नगर इलाके में एक इमारत की चौथी मंजिल पर फ्लैट नंबर 405 पर छापेमारी की।

पुलिस ने मौके से 65 साल की सुनीता झा, 64 साल की मधु के अलावा 31 साल की ट्विंकल झा सहित तीन महिलाओं को मौके से पकड़ा. आरोपी महिला मुंबई के अंधेरी वेस्ट की एक पॉश इमारत में रहती थी. पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों पर IPC की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

AT

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH